- छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर हो रहा है मतदान
- घाटाल संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं भारती घोष
- बीजेपी ने लगाया टीएमसी के समर्थकों पर भारती के साथ मारपीट का आरोप
पश्चिम बंगाल से भाजपा (BJP) उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष (Bharati Ghosh) के साथ रविवार को घाटाल संसदीय क्षेत्र के केशपुर मतदान केंद्र के बाहर कथित तौर पर धक्का मुक्की और मारपीट की गई. समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक उनकी गाड़ियों के काफिले पर भी हमला किया गया, जिसमें शीशे तक टूट गए. उनके साथ मारपीट की घटना उस वक्त हुई जब वे छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट के साथ मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रही थीं. कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की महिला समर्थकों ने घेरकर भारती के साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया. भारती इस घटना के बाद रोती हुई भी दिखाई दीं. बीजेपी ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं चुनाव आयोग (Election Commission) ने भारती द्वारा मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने और वीडियो बनाने पर रिपोर्ट तलब की है.
West Bengal: Vehicles in BJP Candidate from Ghatal, Bharti Ghosh's convoy vandalized. BJP has alleged that TMC workers are behind the attack pic.twitter.com/xdsJNkKhV8
— ANI (@ANI) May 12, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदान में हिंसा और झड़प की खबरें सामने आईं हैं. बीती रात पूर्वी मिदनापुर में बीजेपी के दो कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गए. उसी जिले में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता मृत पाया गया. झारग्राम जिले में बीजेपी का एक कार्यकर्ता मृत पाया गया. पार्टी का आरोप है कि उसे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मार डाला. हिंसा के बढ़ते मामलों में देखते हुए छठे चरण के लिए बंगाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष की कार से नकदी बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है,जो शाम छह बजे तक चलेगा. पश्चिम बंगाल के करीब 1, 33,56,964 मतदाता आज 83 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इनमें से 78 पुरुष और पांच महिलाएं उम्मीदवार हैं.
बता दें, गुरुवार रात करीब 11 बजे कोलकाता से 114 किलोमीटर दूर भारती घोष की गाड़ी से पुलिस ने करीब 1,13,815 रुपये बरामद किए गए थे. हांलाकि घोष ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि वह राशि उनके निजी खर्चे के लिए थीं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास केवल 50,000 रुपए थे. मेरी कार में मेरे संयोजक एवं चालक थे. मेरे संयोजक के पास 49,000 रुपए थे और चालक के पास 13,000 रुपए थे'.
Video: पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान के बीच भी हिंसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं