विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर आजम खान की सफाई: अगर दोषी साबित हुआ तो नहीं लड़ूंगा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है.

Also Read in
जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर आजम खान की सफाई: अगर दोषी साबित हुआ तो नहीं लड़ूंगा चुनाव
जयाप्रदा के खिलाफ आजम खान की टिप्पणी
  • आजम खान ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया
  • जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाला दिया था बयान.
  • आजम खान और जयाप्रदा रामपुर से लड़ रहे हैं चुनाव.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है. आजम खान की यह सफाई उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने एक रैली की दौरान जया प्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाला बयान दिया था. बता दें कि जयाप्रदा रामपुर से बीजेपी के टिकट पर आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. 

जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवीयर' वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्त

रविवार को आजम खान ने जनसभा के दौरान जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा था. - 'जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पेहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है.' हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था. 

आजम खान के 'खाकी अंडरवीयर' वाले बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज, कही यह बात ....

समाचार एजेंसी एएनआई से आजम खान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि अगर मैं दोषी साबित हो जाता हूं तो मैं लोकसभा चुनाव 2019 की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लूंगा और चुनाव नहीं लड़ूंगा. 

...जब रैली में रो पड़ीं जयाप्रदा, बोलीं- मजबूरी में छोड़कर गई थी रामपुर, अब वो जयाप्रदा नहीं हूं

अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है. मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना चाहिए. अगर कोई साबित कर देता है कि मैंने कहीं, किसी का नाम लिया है, किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. 

आजम खान ने एएनआई से कहा कि 'मैं दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहा था जो अस्वस्थ है. जिसने कहा था- मैं 150 राइफलें लेकर आया था और अगर मैंने उस दिन आजम खान को देखा होता तो गोली मार देता.' उसके बारे में बात करते हुए, मैंने कहा, 'लोगों को जानने में काफी समय लगा और बाद में पता चला कि उसने आरएसएस के शॉर्ट्स पहने थे.'

आजम खां पर केशव मौर्या ने साधा निशाना, बोले- रामपुर में आजम का होगा बेड़ा गर्क

आगे आजम खान ने कहा कि मैं रामपुर से नौ बार विधायक रह चुका हूं और मंत्री भी रह चुका हूं. मुझे पता कि मुझे क्या कहना चाहिए. अगर कोई यह साबित कर देता है कि मैंने किसी का नाम लेकर किसी का अपमान किया है और अगर यह साबित हो जाता है तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. साथ ही उन्होंने मीडिया पर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं. मीडिया मुझे पसंद नहीं करता. मैं भी उन्हें पसंद नहीं करता. 

VIDEO: एनडीटीवी से जया प्रदा की खास बातचीत.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Jaya Prada, Azam Khan Jaya Prada, Azam Jaya Remark, Azam Khan Jaya Remark, Lok Sabha Election 2019, India Election 2019, General Election 2019, Azam Khan On Objectionable Remarks Against Jaya Prada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com