विज्ञापन
This Article is From May 18, 2019

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आनंद महिंद्रा ने जताई नाराजगी, लिखा-... वरना एक दिन बन जाएंगे तालिबान

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था. जिसको लेकर देश में सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आया.

Also Read in
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आनंद महिंद्रा ने जताई नाराजगी, लिखा-... वरना एक दिन बन जाएंगे तालिबान
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आनंद महिंद्रा ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली:

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था. जिसको लेकर देश में सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आया. जिसके कुछ घंटे साध्वी ने अपना बयान वापस ले लिया और बयान पर माफी भी मांग ली. साध्वी की माफी के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस विवाद पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस पर टिप्पणी की है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा '75 साल से भारत महात्माओं की भूमि रहा है. जब दुनिया ने अपनी नैतिकता खो दी थी, हमें गरीबी में धकेल दिया गया. लेकिन हम तब भी अमीर थे क्योंकि हमारे पास बापू थे. बापू ने दुनियाभर में अरबों लोगों को प्रभावित किया. कुछ चीजों को हमेशा पवित्र रहना चाहिए. अन्यथा हम, हमें प्रेरित करने वाली या शक्ति देनी वाली मूर्तियों को तबाह करते हुए एक दिन तालिबान बन जाएंगे.'

प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी 'भगवा आतंक' शब्द के खिलाफ 'सत्याग्रह' : अमित शाह

शोले फिल्म में असरानी के किरदार की तरह हैं मोदी- प्रियंका गांधी

बता दें कि देवास संसदीय सीट पर पार्टी उम्मीदवार महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में रोडशो कर रही प्रज्ञा ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे. गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांककर देखें. अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा.' इसके बाद से ही प्रज्ञा ठाकुर लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही हैं. 

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा: 15 फीसदी महिला उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 36 प्रतिशत करोड़पति

साध्वी के बयान को लेकर पूरे देश में बवाल में मच गया. पार्टी ने आनन-फानन में बयान जारी कर कहा कि वह प्रज्ञा के बयान से सहमत नहीं है. बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा उनके बयान से सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है और पार्टी उनसे स्‍पष्‍टीकरण मांगेगी. गुरुवार देर रात साध्वी ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा 'अपने संगठन बीजेपी में निष्ठा रखती हूं. उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन ही मेरी लाइन है.'

भारत को स्वच्छ बनाने के लिए बहुत कुछ करना बाकी : आनंद महिंद्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Pragya Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com