विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

गौतम पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने लगाया 'गंभीर' आरोप, शिकायत की दर्ज

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है.

Also Read in
गौतम पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने लगाया 'गंभीर' आरोप, शिकायत की दर्ज
गौतम गंभीर - (फाइल फोटो)
  • गौतम गंभीर पर आरोप
  • अतिशी ने दर्ज की शिकायत
  • ये है पूरा मामला
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है और आप ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है. पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए.

कांग्रेस ने शेयर की नेहरू जी की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.'' आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है. क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

बता दें, दिल्ली में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सालाना कमाई के मामले में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है. क्रिकेट के ग्राउंड से पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये से अधिक है. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी मार्लेना को चुनाव मैदान में उतारा है. 

आसाराम के बाद उनका बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी करार, आश्रम की युवती ने दर्ज कराया था केस

गंभीर ने 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न मुताबिक अपनी वार्षिक कमाई 12.4 करोड़ रुपये दिखाई है.वहीं दिल्ली उत्तर-पश्चिम सीट से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार हंसराज हंस करीब 9.28 लाख रुपये सालाना कमाते हैं. यह विवरण 2017-18 में भरे आइटी रिटर्न के अनुसार है.

(इनपुट भाषा से भी)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Adami Party, Atishi, Gautam Gambhir, Voter Id Cards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com