विज्ञापन
This Article is From May 13, 2017

जे.के रॉलिंग की पाठकों से अपील, न खरीदें हैरी पॉटर श्रृंखला की चोरी हुई कड़ी

बीबीसी के अनुसार, ए5 आकार के एक पोस्टकार्ड के दोनों ओर 9 साल पहले यह हस्तलिखित कड़ी एक संगठन को दान देने के लिए तैयार किया गया था.

Also Read in
जे.के रॉलिंग की पाठकों से अपील, न खरीदें हैरी पॉटर श्रृंखला की चोरी हुई कड़ी
हैरी पॉटर श्रंखला की मशहूर लेखक जे.के रॉलिंग द्वारा ने अपने पाठकों से निवेदन किया है कि वे एक पोस्टकार्ड पर हाथ से लिखी हैरी पॉटर की पुरानी कड़ी को न खरीदें. दरअसल इसे इंग्लैंड के बर्मिघम से चुरा लिया गया है. बीबीसी के अनुसार, ए5 आकार के एक पोस्टकार्ड के दोनों ओर 9 साल पहले यह हस्तलिखित कड़ी एक संगठन को दान देने के लिए तैयार किया गया था. संगठन ने इसे 25,000 ब्रिटिश मुद्रा पाउंड (32,130 डॉलर) में बेचा था. शीर्षक रहित 800 शब्दों वाले हस्तलिखित पोस्टकार्ड को किंग्स हेल्थ के हवार्ड रोड से चुराया गया है.

बताया जा रहा है कि इसमें हैरी पॉटर के जन्म से तीन साल पहले की कहानी लिखी हुई थी. इसमें एक स्कूल के पढ़ने वाले जादूगर लड़के के पिता जेम्स पॉटर और गुरु सिरियस ब्लैक के बारे में है. यह उस वक्त की दास्तां है, जब वे किशोरावस्था में थे.
वे एक तेज गति की मोटरबाइक का पीछा करते हैं और उन पर झाडू के तिनकों से प्रहार का प्रयास होता है. लेकिन उससे बचने में कामयाब होने पर उनका सामना दो पुलिसकर्मियों से होता है.

पश्चिम मिडलैंड पुलिस ने कहा कि इस हस्तलिखित पोस्टकार्ड की चोरी 13 से 24 अप्रैल के बीच हुई. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, "पुलिस ने सूचना के लिए एक निवेदन जारी किया है, जिसे लगभग एक माह हो गया है. और पुलिस को आशा है कि यह निवेदन विश्व भर में दूर तक फैले हुए हैरी पॉटर के प्रशंसकों तक पहुंचेगा."

जांचकर्ता अधिकारी पी.सी. पॉल जॉसी ने कहा, "केवल हैरी पॉटर के सच्चे प्रशंसक ही इस अनोखे टुकड़े को खरीदेंगे." उन्होंने कहा, "हम गुजारिश करते हैं कि जो कोई इसे बेचते हुए देखता है, वह तुरंत पुलिस को बताए."

हैरी पॉटर की यह पुरानी कड़ी लेखक के द्वारा 2008 में हुई एक नीलामी में अन्य कीमती वस्तुओं में शामिल थी. इससे इंग्लिश पीईएन को दान देने के लिए रकम जुटानी थी. यह इंग्लिश पीईएन साहित्य और डिस्लेक्सिया एक्शन को बढ़ावा देता है.

इनपुट एजेंसी से


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harry Potter Sequel, Stolen Harry Potter Sequel, JK Rowling, JK Rowling Book, Jk Rowling Harry Potter, JK Rowling Appeals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com