विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

आठ पार्ट से हुई 581 अरब कमाई, इस फिल्म का बच्चा ही नहीं बड़ा भी है फैन

581 billion earned from eight parts break records : हैरी पॉटर के 8 पार्ट्स हैं, जो जेके रोलिंग की नॉवल पर बेस्ड है. इस हॉलीवुड फिल्म सीरीज ने अब तक दुनियाभर में 581 अरब रुपए से भी ज्यादा की कमाई की है. जबकि अब इस पर एक टीवी सीरीज भी आने वाली है.

आठ पार्ट से हुई 581 अरब कमाई, इस फिल्म का बच्चा ही नहीं बड़ा भी है फैन
Harry Potter के 8 पार्ट ने 25 साल में कमाए 581 अरब
नई दिल्ली:

हैरी पॉटर का बच्चा ही नहीं बड़ा भी 25 सालों से फैन है. वहीं फैंस इंतजार कर रहे हैं कि इसका अगला पार्ट कब आएगा. इसी बीच हैरी पॉटर बुक सीरीज की लेखिका जेके राउलिंग ने एचबीओ टीवी सीरीज के लिए हैरी पॉटर के नए कलाकारों को मंजूरी देते हुए कहा कि अब हैरी पॉटर, हरमाइन ग्रेंजर और रॉन वीसली की भूमिका निभाने वाले यंग तिकड़ी "अद्भुत" हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एचबीओ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर की प्रतिष्ठित भूमिका निभाएंगे, अरबेला स्टैंटन चतुर और बहादुर हरमाइन ग्रेंजर की भूमिका निभाएंगी, और एलेस्टेयर स्टाउट हैरी के वफादार सबसे अच्छे दोस्त रॉन वीसली की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हैरी पॉटर के एक फैन पॉटरहेड को जवाब देते हुए, जेके राउलिंग ने कहा, "तीनों अद्भुत हैं. मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती."

हैरी पॉटर की बात करें तो कुल आठ पार्ट्स में बनीं इस बॉलीवुड फिल्म के आज भी लोग डायहार्ड फैंस हैं. आठ पार्ट्स में पहला हैरी पॉटर और पारस पत्थर है, जो 2001 में आया था. इसमें अनाथ लड़के हैरी पॉटर की कहानी शुरु होती है और हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली से उसकी मुलाकात होती है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 317.58 मिलियन डॉलर का हुआ था. वहीं इस फिल्म के सभी पार्ट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं, जिसे आप कभी भी देख सकते हैं.  

हैरी पॉटर का दूसरा पार्ट, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, जिसने  261.99M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन है. तीसरा पार्ट, हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी है, जिसने 249.36M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. चौथा पार्ट हैरी पॉटर और आग का प्याला है, जिसका 290.01M डॉलर ग्रॉस कलेक्शन हुआ था. पांचवा हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 292.00 मिलियन डॉलर था. छठा पार्ट, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 301.96 मिलियन डॉलर है. सातवां पार्ट, हैरी पॉटर और मौत के तोहफे पार्ट 1 है, जिसका ग्रॉस 295.98 मिलियन डॉलर है. आठवां पार्ट हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े पार्ट 2 है, जिसका 381.01 मिलियन डॉलर कलेक्शन है. इस फिल्म ने 8 पार्ट में कुल 581 अरब से ज्यादा की कमाई हासिल की है. 

बता दें, फिल्म सीरीज ब्रिटिश लेखिका जे. के. रोलिंग द्वारा सात हैरी पॉटर (नॉवल) पर बेस्ड है, जिस पर चार निर्देशकों क्रिस कोलंबस, अल्फोंसो क्वारोन, माइक नेवेल और डेविड येट्स ने काम किया है. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com