विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2016

जाको राखो साइयां... : 56 वैगन की मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजरी, फिर भी रही सही-सलामत

जाको राखो साइयां... : 56 वैगन की मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजरी, फिर भी रही सही-सलामत
Screengrab taken from YouTube video uploaded by Ebela Online
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल): एक महिला बड़े चमत्कारिक अंदाज में मौत से नजरें मिलाकर लौट आई। पटरियों में उलझकर गिरी महिला के ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी धड़धड़ाती हुई गुजर गई और दोनों पटरियों के बीच पड़ी महिला को बस मामूली खरोंचें आईं।

45-वर्षीय हिमानी मांझी पुरुलिया स्टेशन की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि वह टाटानगर की ट्रेन पकड़ने के लिए अपने निमटांड स्थित घर से चली थी। पटरियां पार करते हुए महिला किसी चीज से उलझकर पटरियों के बीच गिर गई। उसी पल उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने महिला को गिरते देखकर उसे उसी स्थिति में सीधे लेटे रहने को कहा।

महिला दम साधे पड़ी रही और उसके ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी गुजर गई। उसे कुछ खरोंचें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद वह टाटानगर के लिए रवाना हो गई। पुरुलिया स्टेशन के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देखें वीडियो...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुरुलिया, पटरी पर गिरी महिला, पश्चिम बंगाल, Purulia, Woman Falls On Track, West Bengal, Lucky Survivor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com