World Strongest Alcohol: दुनिया में हर चीज का कोई न कोई रिकॉर्ड होता है. कहीं सबसे ऊंची इमारत है, कहीं सबसे तेज कार, तो कहीं सबसे तीखी मिर्च. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग शराब कौन सी है? ऐसी शराब, जिसे लेकर कहा जाता है कि उसे सीधे पीना भी आसान नहीं होता. यही वजह है कि ये सालों से लोगों के बीच चर्चा की वजह बनी हुई है. इंटरनेट पर इसके दो घूंट को लेकर भी कई तरह के दावे किए जाते हैं. आखिर इस शराब में ऐसा क्या खास है और क्यों इसे दुनिया की सबसे नशीली शराब कहा जाता है, आइए जानते हैं.
कौन सी है दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग शराब
96% अल्कोहल वाली इस शराब को दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग कमर्शियल ड्रिंक माना जाता है. इस शराब का नाम Spirytus Rektyfikowany है. ये पोलैंड में बनाई जाती है. इसमें करीब 96 प्रतिशत अल्कोहल बाई वॉल्यूम यानी ABV होता है. सरल भाषा में कहें तो इसकी बोतल का लगभग पूरा हिस्सा अल्कोहल होता है. इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे ज्यादा अल्कोहल वाली कमर्शियल स्पिरिट माना जाता है.
इसे सीधे पीना क्यों सही नहीं माना जाता
इतनी ज्यादा अल्कोहल होने की वजह से इसे सीधे पीना सुरक्षित नहीं माना जाता. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका इस्तेमाल आमतौर पर पानी, जूस या दूसरे ड्रिंक्स में मिलाकर किया जाता है. बिना मिलाए पीने पर मुंह और गले में तेज जलन हो सकती है. ज्यादा मात्रा शरीर पर भी बुरा असर डाल सकती है.
क्या दो घूंट में कोई बेहोश हो सकता है
इंटरनेट पर अक्सर कहा जाता है कि इसके दो घूंट ही किसी को बेहोश कर सकते हैं. हालांकि ऐसा हर व्यक्ति के साथ हो, ये जरूरी नहीं है. शराब का असर उम्र, वजन, सेहत और पी गई क्वांटिटी पर डिपेंड करता है. लेकिन इतना जरूर है कि 96% अल्कोहल होने की वजह से इसका असर दूसरी शराबों के मुकाबले काफी तेज हो सकता है.
आखिर क्यों रहती है इसकी इतनी चर्चा
दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग कमर्शियल शराब होने की वजह से Spirytus Rektyfikowany हमेशा चर्चा में रहती है. कई लोग इसका इस्तेमाल दूसरी ड्रिंक्स तैयार करने में भी करते हैं. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ऐसी हाई अल्कोहल ड्रिंक का इस्तेमाल हमेशा पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ ही करना चाहिए.
ये भी पढ़ें - दवाओं में क्यों मिलाया जाता है एल्कोहल? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं