विज्ञापन

सीएम विजय का थलापति वाला स्वैग, विधान सभा में विधायक ने साइन करने से पहले ली इजाजत तो यूं इशारे में दिया जवाब

तमिलनाडु विधानसभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप सदन में विजय का स्वैग देख सकते हैं.

सीएम विजय का थलापति वाला स्वैग, विधान सभा में विधायक ने साइन करने से पहले ली इजाजत तो यूं इशारे में दिया जवाब
विधानसभा में थलापति का स्वैग
Social Media
नई दिल्ली:

थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं. वह राजनीति में जरूर उतर आए हैं लेकिन उनका स्टाइल और अंदाज अब भी जुदा है और उन्हें देखकर अभी कुछ लोगों को यकीन तक नहीं हो पा रहा है कि वे वाकई उन्हें विधानसभा में देख रहे हैं या ये कोई फिल्मी सीन है. खैर अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो जरा विधानसभा चुनावों के नतीजे देख लीजिए. आप समझ जाएंगे कि हकीकत क्या है. खैर नए नए सीएम साहब का खुमार जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है और लोग उन्हें खूब प्यार भी दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई क्लिप्स वायरल हैं जिनमें विजय की सादगी और अपने लोगों के बीच उनकी पैठ नजर आती है.

विधानसभा से विधायकों के शपथग्रहण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें विजय की कार के ड्राइवर के बेटे सबरीनाथ शपथ लेते दिख रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे सबरीनाथ पहले शपथ पढ़ते हैं फिर साइन करने से पहले विजय की तरफ देखते हैं. विजय एक बड़ी ही प्यारी मुस्कान के साथ उनकी तरफ देखते हैं और फिर सबरीनाथ साइन कर देते हैं. साइन करने के बाद वे विजय को नमस्कार करते हुए अपनी जगह पर जाते हैं और विजय भी हाथ जोड़ते हुए उनका अभिवादन करते हैं. 

स्टाइलिंग की बात करें तो थलापति को अभी तक सूट-बूट अवतार में देखा गया है. इसे फैन्स विजय की पावर ड्रेसिंग के तौर पर भी देख रही है. पावर ड्रेसिंग मतलब कपड़े इस तरह पहनना जिसका मकसद मुख्य रूप से बिजनेस सेक्टर में अथॉरिटी, प्रोफेशनलिज्म और सेल्फ कॉन्फिडेंस को जाहिर करना होता है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के सीएम विजय के क्लासमेट ने गरीबी और भूखे रहने के उनके दावे को बताया गलत, बोले- उनके पिता फिल्ममेकर...

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Jason Sanjay Directorial, Jason Sanjay Director, GK Mani, Thalapathy Vijay Son, Thalapathy Vijay Movies, Thalapathy Vijay Kids, Thalapathy Vijay Wife, Thalapathy Vijay Net Worth, Thalapathy Vijay Instagram, Thalapathy Vijay News, Thalapathy Vijay Politics, Sabrinath, Who Is Sabrinath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com