विज्ञापन

दुनिया का सबसे जहरीला कीड़ा कौन सा है? जिसके काटने पर होती है दर्दनाक मौत

World Most Venomous Insect: दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जो दिखने में काफी छोटे लग सकते हैं, लेकिन इनमें मौजूद जहर किसी की भी आसानी से जान ले सकता है. इसमें कई प्रजाति की चींटियां और मकड़ियां शामिल हैं.

दुनिया का सबसे जहरीला कीड़ा कौन सा है? जिसके काटने पर होती है दर्दनाक मौत
दुनिया का सबसे खतरनाक कीड़ा कौन सा है
antontop

कोबरा या फिर किंग कोबरा के जहर के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, इसी खतरे को देखते हुए लोग इन्हें देखते ही दूर भागते हैं. हालांकि सांप और बिच्छू के अलावा दुनिया में कई ऐसी कीड़े भी हैं, जिनका एक डंक इंसान को तुरंत मौत की नींद सुला सकता है. सबसे बुरा ये है कि काफी कम लोगों को पता होता है कि ये इतने जहरीले हो सकते हैं, यही वजह है कि इनके काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है. आज हम आपको दुनिया के ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा जहरीले हैं. 

मैरीकोपा हार्वेस्टर चींटी

एक चींटी में ज्यादा से ज्यादा कितना जहर हो सकता है, इसका अंदाजा शायद आप तुरंत लगा लेंगे, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि दुनिया का सबसे जहरीला कीट यही चींटी है तो क्या आप यकीन करेंगे?  मैरीकोपा हार्वेस्टर चींटी (Pogonomyrmex maricopa) में सबसे ज्यादा जहर होता है, ये एक डंक मारने वाली चींटी है, जो अमेरिका के एरिजोना में पाई जाती है. 

इस चींटी का जहर इतना जानलेवा है कि इसका 0.12 मिलीग्राम जहर चूहों को मारने के लिए काफी है. यही वजह है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. हालांकि एक इंसान की जान लेने के लिए चींटी के कई डंक लग सकते हैं. ये तब मुमकिन है, जब इंसान इन चीटियों के झुंड में हाथ डाल दे या फिर उसका पैर उन पर पड़ जाए. छोटे जीवों का ये चींटी तीन से चार डंक में ही काम तमाम कर देती है. 

ब्राजीलियाई वांडरिंग स्पाइडर

कीड़े की ही प्रजाति की एक मकड़ी भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली ब्राजीलियाई वांडरिंग मकड़ी का जहर बेहद घातक माना जाता है. ये मकड़ी शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन छोड़ती है, जिससे शरीर लकवा मारने लगता है और जहर धीरे-धीरे किसी इंसान या फिर जीव की जान ले लेता है. हालांकि ये इंसानों पर काफी कम हमला करती है. 

ब्लिस्टर बीटल्स 

ये एक तरह का कीड़ा होता है, जो बेहद खतरनाक केमिकल छोड़ता है. कई साल पहले लोग इसे यौन रोगों की दवा के तौर पर इस्तेमाल करते थे, जो एक लेकिन ये इंसान के पाचन तंत्र को पूरी तरह के खराब कर देता है और इससे इंसान की तुरंत मौत भी हो सकती है. 

ब्लैक विडो स्पाइडर 

काले रंग का दिखने वाला ये स्पाइडर भी बेहद दर्दनाक मौत देता है. जब भी कोई जीव इसके आसपास जाता है तो ये मकड़ी उसे तुरंत काट लेती है और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है. इसका जहर सीधे नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है. 

ये भी पढ़ें - प्रिवेंटिव अरेस्ट क्या होता है, जानें CJP नेताओं को क्यों नहीं किया गया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें - जंतर-मंतर से कितनी दूर हैं रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड? जिन्हें बनाया गया प्रोटेस्ट का नया अड्डा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Most Venomous Insect, Poisonous Insect Bite, Most Poisonous Insects In World
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com