Hexakosioihexekontahexaphobia: अंग्रेजी भाषा में कई लंबे शब्द हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना होगा क्योंकि डेली यूज में इनका प्रयोग नहीं किया जाता है. इनमें से एक शब्द है- Hexakosioihexekontahexaphobia. यह शब्द सुनने में जितना मुश्किल लगता है, इसका मतलब भी उतना ही दिलचस्प है. जानें क्या होता है इसका मतलब और इसे कैसे बोला जाता है.
Hexakosioihexekontahexaphobia का मतलब क्या है
Hexakosioihexekontahexaphobia का मतलब है 666 नंबर का डर. कुछ लोग 666 अंक को अशुभ मानते हैं और उससे डरते हैं. इसी डर को इस लंबे शब्द से व्यक्त किया जाता है.
कहां से आया है ये शब्द
Hexakosioihexekontahexaphobia शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है. इसमें Hexa का मतलब छह होता है. 666 को कई धार्मिक मान्यताओं में Number of the Beast कहा जाता है. खासकर पश्चिमी देशों में इस संख्या को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं.
Do You Know: जलेबी को इंग्लिश में क्या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
666 का फोबिया
कुछ लोग होटल के कमरे, गाड़ियों के नंबर या फोन नंबर में 666 लेने से बचते हैं. कई कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट नंबर में इस अंक का उपयोग नहीं करती हैं. हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से यह केवल एक संख्या है और इससे डरने का कोई वास्तविक कारण नहीं है.
मनोविज्ञान में किसी विशेष चीज से अत्यधिक डर को फोबिया कहा जाता है. जैसे ऊंचाई का डर Acrophobia और अंधेरे का डर Nyctophobia कहलाता है. उसी तरह 666 के डर को Hexakosioihexekontahexaphobia कहा जाता है.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
इस शब्द को कैसे बोलें
Hexakosioihexekontahexaphobia शब्द को बोलना आसान है. इसे हेक्साकोसियोइहेक्सेकोंटाहेक्साफोबिया कह सकते हैं. एक साथ ना बोल सकें तो टुकड़ों में इसे ऐसे बोल सकते हैं- हेक्सा-कोसियोइ-हेक्से-कोंटाहेक्सा-फोबिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं