विज्ञापन

यूपी का सबसे अमीर शहर कौन सा है? नाम जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शहर कौन सा है? ये सवाल सुनकर आपके मन में शायद लखनऊ और नोएडा का नाम सबसे पहले आएगा. लेकिन ये जवाब गलत है. दरअसल कारोबार, फैक्ट्रियों और बड़ी आर्थिक ताकत की वजह से एक शहर ने पूरे राज्य में सबसे आगे अपनी जगह बनाई हुई है.

यूपी का सबसे अमीर शहर कौन सा है? नाम जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
लखनऊ में सरकारी निवेश और रियल एस्टेट तेजी से बढ़े हैं.

उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शहर कौन सा है? अगर आपके दिमाग में सबसे पहले लखनऊ, नोएडा या वाराणसी का नाम आया है, तो शायद आप गलत हो सकते हैं. यूपी में एक ऐसा शहर भी है जिसने कारोबार, फैक्ट्रियों और कमाई के मामले में ऐसी पहचान बनाई है कि बड़े-बड़े शहर भी पीछे रह गए. दिलचस्प बात ये है कि इस शहर का नाम सुनकर ज्यादातर लोग हैरान रह जाते हैं. आखिर ऐसा कौन सा शहर है जिसने पूरे राज्य में सबसे आगे अपनी जगह बना ली है.

आखिर कौन सा शहर सबसे आगे निकला

कई सरकारी और आर्थिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शहर कानपुर माना जाता है. शहर की कुल आर्थिक गतिविधियां यानी इसकी अर्थव्यवस्था करीब 80 अरब डॉलर के आसपास आंकी जाती है. लंबे समय से कानपुर को उत्तर भारत के बड़े कारोबारी शहरों में गिना जाता रहा है. यही वजह है कि कमाई के मामले में ये शहर सबसे आगे माना जाता है.

इस शहर को इतनी बड़ी पहचान कैसे मिली

कानपुर की सबसे बड़ी ताकत यहां का कारोबार है. ये शहर चमड़े के काम के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. इसके अलावा कपड़ा, केमिकल और मशीनों से जुड़ी कई फैक्ट्रियां भी यहां चलती हैं. छोटे और बड़े कारोबार मिलकर लाखों लोगों को काम देते हैं. यही वजह है कि शहर की आर्थिक रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है.

दूसरे बड़े शहर क्यों रह गए पीछे

लखनऊ में सरकारी निवेश और रियल एस्टेट तेजी से बढ़े हैं, जबकि नोएडा बड़ी कंपनियों, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्टअप की वजह से तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके बावजूद कुल आर्थिक आकार के हिसाब से कानपुर अब भी उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शहर माना जाता है. आने वाले समय में मुकाबला जरूर और कड़ा हो सकता है, लेकिन फिलहाल कारोबार और उद्योग के दम पर कानपुर सबसे आगे बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- राम रहीम फिर जेल से बाहर! जानें पैरोल, फरलो और बेल में क्या होता है अंतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP News, Knowledge Capital, Knowledge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com