कोलकाता से वाराणसी जा रहा 'राजमहल क्रूज' को भागलपुर में रोक दिया गया है. ये क्रूज 26 अगस्त को 32 विदेशी टूरिस्ट को लेकर चला था. लेकिन भागलपुर के बरारी घाट पर पहुंचने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया. इससे क्रूज वह पक्के पुल को पार नहीं कर पा रहा था. अगर इस क्रूज की बात करें तो ये गंगा और हुगली की लहरों पर तैरता एक ऐसा राजमहल, जो आपको भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और बेमिसाल विलासिता के दौर में ले जाता है. यह महज एक क्रूज नहीं, बल्कि पानी पर तैरता एक शाही अनुभव है नाम है 'ABN राजमहल'.

लहरों पर तैरता इंजीनियरिंग का अनोखा करिश्मा
जरा सोचिए, जहां पानी कम गहरा होने की वजह से आम जहाज आगे बढ़ने से कतराते हैं, वहीं यह 50-51 मीटर लंबा जहाज तीन शक्तिशाली इंजनों की ताकत के साथ आसानी से आगे निकल जाता है. कोलकाता में तैयार किए गए इस जहाज का खास डिजाइन (शैलो ड्राफ्ट) इसे बाकी तमाम क्रूज से अलग बनाता है. नतीजा यह कि यह उन दूरदराज और अनदेखे घाटों तक भी पहुंच जाता है, जहां पहुंचना दूसरों के लिए मुमकिन नहीं होता.
Bhagalpur, Bihar: With adequate water levels in the Ganga, cruise operations carrying foreign tourists have resumed in Bhagalpur. The Rajmahal Cruise was seen navigating the river as part of its Kolkata-to-Varanasi journey via inland waterways. Local SDRF personnel guided the… pic.twitter.com/z2IhRgU5up
— IANS (@ians_india) September 10, 2026
शाही ठाठ-बाट: हर केबिन से नदी का नजारा
इस तैरते महल में भीड़भाड़ की कोई जगह नहीं है. जहाज पर कुल 22 बेहद खास केबिन हैं, जहां हर मेहमान को मिलता है वीआईपी ट्रीटमेंट.
14 विशाल ट्विन/डबल केबिन अपर डेक पर, जहां से गंगा का विहंगम दृश्य दिखाई देता है.

4 आरामदायक केबिन मेन डेक पर.
4 सिंगल केबिन, जिनके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता.
राजमहल क्रूज की खासियत
हर केबिन में फ्रेंच बालकनी है, यानी सुबह की पहली किरण और शाम की ठंडी हवा सीधे आपके कमरे में दस्तक देगी. केबिन की सजावट में औपनिवेशिक दौर (Colonial Era) की नफासत और भारत के पारंपरिक हैंड-ब्लॉक कॉटन प्रिंट्स का ऐसा संगम है जो देखते ही बनता है. पूरा जहाज पूरी तरह से Air-Conditioned है.

- स्वाद का शाही सफर: असमिया जायके से लेकर वेस्टर्न डिशेज तक
- सफर का असली मजा तब और बढ़ जाता है जब डाइनिंग टेबल पर लजीज खाने की खुशबू तैरने लगे. यहां के ट्रेंड शेफ आपके लिए तैयार करते हैं.
- हल्के मसालों से भरपूर पारंपरिक असमिया व्यंजन, जो अपनी सादगी और स्वाद के लिए जाने जाते हैं.
- दुनिया भर के चुनिंदा कॉन्टिनेंटल और वेस्टर्न पकवान.
- साथ ही बार और लाउंज में बेहतरीन वाइन, बीयर और स्पिरिट्स का शानदार कलेक्शन.

सिर्फ सफर नहीं, पूरा लाइफस्टाइल
जहाज पर दिन की शुरुआत सनडेक पर खुली धूप और चाय-कॉफी की चुस्कियों के साथ होती है, तो शाम ढलते ही जहाज का माहौल सांस्कृतिक रंगों में रंग जाता है.
- सनडेक और लाउंज: चारों तरफ फैली विशाल नदी और ऊपर खुला आसमान.
- ऑन-बोर्ड स्पा: दिनभर की थकान मिटाने और सुकून के पलों के लिए खास थेरेपीज.
- लाइब्रेरी और एंटरटेनमेंट रूम: किताबों और संगीत के शौकीनों के लिए शांत कोना.
स्थानीय लोक नृत्य और संगीत: हर शाम लोकल कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां, जो स्थानीय संस्कृति को जीवंत कर देती हैं.

जमीनी सैर और 7-स्टार पर्सनल केयर
कोलकाता से चलने वाला यह क्रूज सिर्फ पानी तक सीमित नहीं रहता. किनारे पर उतरकर जब आप ऐतिहासिक धरोहरों और प्रकृति को देखने निकलते हैं.
- हर 20 मेहमानों के लिए एक समर्पित गाइड और साथ में एक नेचुरलिस्ट (प्रकृति विशेषज्ञ) मौजूद रहता है.
- सैर से लौटने पर आपका स्वागत ठंडे तौलियों और ताजा वेलकम ड्रिंक्स से किया जाता है.
- जूतों की सफाई से लेकर केबिन की टर्न-डाउन सर्विस तक, हर छोटी-बड़ी सुविधा का ख्याल रखा जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

