विज्ञापन

इस मुगल बादशाह के नाम पर पड़ा था जलालाबाद का नाम, अब कहलाएगा परशुराम पुरी

Jalalabad in UP is now Parshurampuri: उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने का फैसला किया है. इस फैसले के बीच क्‍या आप जानते हैं कि इस शहर के नाम का इतिहास क्‍या है, और इसका संबंध किस मुगल बादशाह से माना जाता है, जिसके नाम पर शहर का नाम जलालाबाद पड़ा. 

जलालाबाद नाम की ऐतिहासिक कहानी

जलालाबाद नाम का संबंध मुगल सम्राट अकबर से है, जिनका पूरा नाम जलाल-उद-दीन मुहम्मद अकबर था. अकबर के नाम में शामिल जलाल शब्द के आधार पर इस जगह का नाम जलालाबाद रखा गया.

हालांकि इतिहासकार मानते हैं कि इस जगह का प्राचीन नाम धर्मपुरी हुआ करता था. बाद में इसका नाम बदलकर जलालाबाद कर दिया गया था. इसकी एक वजह थी मुगल शासन के दौरान इस जगह से मुख्‍य व्‍यापार का काम हुआ करता था. दिल्ली से बंगाल और अवध को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों के ये करीब था, इसलिए मुगल सेना के आने-जाने और ठहरने का एक प्रमुख पड़ाव था.

हीरों की बारिश सच में होती है, आसमां से गिरते हैं लाखों हीरे, पर कहां?

चूंकि यहां मुगल अधिकारियों व व्‍यापारियों का आना-जाना बहुत अधिक था, इस क्षेत्र की कमान खुद मुगल अधिकारी देखा करते थे. उस समय धर्मपुरी का नाम बदला गया और इस जगह का नाम जलालाबाद कर दिया गया था. यानी ऐसी जगह जिसे अकबर ने बसाया हो. 

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व

जलालाबाद क्षेत्र लंबे समय से कृषि, व्यापार और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है. यहां की सांस्कृतिक पहचान में परशुराम मंदिर का विशेष स्थान है और आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं.

आपकी जेब में रखे पेन की कहानी, क्‍या ballpoint pen के बारे में ये दिलचस्‍प बातें जानते हैं आप

स्थानीय धार्मिक परंपराओं में इसे भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है. यही कारण है कि यहां लंबे समय से मांग की जा रही थी कि क्षेत्र का नाम जलालाबाद से बदलकर परशुराम पुरी कर दिया जाए.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalalabad, Jalalabad New Name Is Parshurampuri, Parshuram, Jalalabad City, Jalalabad Name Changed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com