विज्ञापन

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में आएगा ट्विस्ट, बर्फीली वादियों में शालिनी ने चलाई शिव पर गोली, फैंस हुए हैरान

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का आने वाला एपिसोड दिलचस्प होगा क्योंकि बर्फीली वादियों में रोमांस नहीं बल्कि खूनी खेल देखने को मिलने वाला है. 

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में आएगा ट्विस्ट, बर्फीली वादियों में शालिनी ने चलाई शिव पर गोली, फैंस हुए हैरान
मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में नील भट्ट की कहानी होगी खत्म?
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के सीरियल मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि शालिनी और शिव बर्फीली वादियों में रोमांस करते हुए नजर आएंगे. जहां शिफॉन की साड़ी पहनकर शालिनी और शिव बॉलीवुड सीन को रिक्रिएट करते हुए नजर आएंगे. लेकिन यह खुशी ज्यादा देर की नहीं रहेगी. दरअसल, स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शालिनी और शिव की खुशियों पर नजर लगती है और आखिर में बर्फीली वादियों में खून देखने को मिलता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का आया प्रोमो

शेयर किए गए प्रोमो में कुछ लोग शिव को पकड़ लेते हैं, जिसके बाद खुद को गुंडों से बचाने के लिए शालिनी अपने हाथ में बंदूक लेती है और चला देती है. लेकिन यह गोली गुंडों को नहीं बल्कि शिव को लग जाती है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के दर्शकों ने बनाया एक्टर को परमानेंट, जिसका शक्तिमान में था 4 एपिसोड का रोल, बोला- वह एपिसोड हिट था

मनाली में शूट हुआ लेटेस्ट एपिसोड

स्टार प्लस के शो 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' के शो की टीम एक महत्वपूर्ण और हाई-वोल्टेज ट्रैक की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची थी. कल्ट फिल्म 'रोजा' से प्रेरित आगामी एपिसोड्स में परशुराम के अपहरण की कहानी दिखाई जाएगी. इस रोमांचक कहानी के बीच कुछ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक दृश्यों की भी शूटिंग की गई. इन्हीं में से एक खास पल था, जब शांभवी ने मनाली की बर्फ से ढकी वादियों के बीच शिफॉन साड़ी में एक ड्रीमी रोमांटिक सीक्वेंस शूट किया. 

शांभवी सिंह ने शेयर किया एक्सपीरियंस

शांभवी सिंह ने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, "मनाली शेड्यूल का मेरा सबसे पसंदीदा पल बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शिफॉन साड़ी में एक रोमांटिक सीक्वेंस की शूटिंग करना था. ऐसा लग रहा था मानो मैं उन क्लासिक बॉलीवुड प्रेम कहानियों का हिस्सा बन गई हूं, जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं. स्क्रीन पर यह दृश्य जितना जादुई दिखाई देगा, उतनी ही मुश्किल इसकी शूटिंग थी क्योंकि वहां का तापमान बेहद ठंडा था. यह पहली बार था जब मैंने बर्फबारी को इतने करीब से देखा और यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास और अविस्मरणीय रहा. हमारी यूनिट के कई सदस्य भी पहली बार बर्फ देख रहे थे, इसलिए सेट पर एक अलग ही उत्साह का माहौल था. हालांकि कड़ाके की ठंड की वजह से मैं बीमार भी पड़ गई क्योंकि हम मुंबई के मौसम के आदी हैं, लेकिन उस खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग करने का अनुभव और उसका रोमांच हर मुश्किल को आसान बना देता था." 

ये भी पढ़ें- एकता कपूर का करोड़ों में हैं नेटवर्थ, कहलाती हैं टीवी की शोमैन, तीन दशक से करती हैं राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Star Plus, Mr And Mrs Parshuram Promo, Tv News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com