विज्ञापन

iPhone की फुलफॉर्म क्या होती है? खरीदने से पहले जान लीजिए जवाब

iPhone Full Form: दुनियाभर में करोड़ों लोग हर साल नया आईफोन खरीदते हैं और एप्पल के लॉन्च इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि Apple के iPhone का मतलब क्या होता है?

iPhone की फुलफॉर्म क्या होती है? खरीदने से पहले जान लीजिए जवाब
iPhone का फुलफॉर्म जानते हैं आप?

Apple लॉन्च इवेंट का इंतजार खत्म हो चुका है और अब मार्केट में iPhone 18 Pro सीरीज आ चुकी है. iPhone के दीवाने अब सबसे पहले इस फोन को अपने हाथ में देखना चाहते हैं. Apple के नए CEO John Ternus ने इस बार iPhone Duo भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से शुरू हो रही है. अगर आप भी हर साल iPhone खरीदते हैं और इसका शौक रखते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी चीज बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपने पहले कभी सुनी होगी. क्या आप जानते हैं कि iPhone की फुलफॉर्म क्या होती है, या फिर इसमें शामिल 'i' का मतलब क्या होता है? आज हम आपको इसका जवाब देंगे. 

'i' का एक नहीं 5 मतलब 

iPhone में सबसे आगे लगे 'i' का एक मतलब नहीं है, बल्कि इसके पांच अलग-अलग अर्थ हैं. दुनियाभर में करोड़ों लोग इस फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद ये बात अब भी कई लोगों के लिए राज ही है. कई लोगों को लगता है कि Apple के मशहूर स्मार्टफोन के आगे लगे 'i' का असली मतलब इंटरनेट है, हालांकि असल में ये इससे कहीं ज्यादा है. 

सबसे पहले कब हुआ था 'i' का इस्तेमाल?

आईफोन के आगे लगने वाले 'i' का इस्तेमाल सबसे पहले 1998 में हुआ था, जब पहली बार iMac लॉन्च किया गया. इस दौरान खुद एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने बताया था कि iMac में 'i' सिर्फ एक अक्षर नहीं है, बल्कि ये उन सिद्धांतों को दर्शाता है, जिन्हें Apple अपने प्रोडक्ट्स में शामिल करना चाहता है. इस दौरान उन्होंने इस 'i' का मतलब बताया था, जिससे पांच अलग शब्द निकलते हैं. 

  1. Internet (इंटरनेट) 
  2. Individual (इंडिविजुअल) 
  3. Instruct (इन्स्ट्रक्ट)
  4. Inform (इन्फॉर्म)
  5. Inspire (इन्स्पायर)

इन पांच शब्दों के अलावा स्टीव जॉब्स ने 'i' को एक पर्सनल प्रोनाउन यानी 'मैं' के तौर पर भी पेश किया था. जो किसी भी डिवाइस के पर्सनलाइजेशन और व्यक्तिगत इस्तेमाल पर जोर देता है. Apple ही दुनिया की वो कंपनी है, जिसने कंप्यूटर को लोगों के घरों और बेडरूम तक पहुंचाने का काम किया था. यानी आपके चमचमाते नए आईफोन के आगे लगे  'i' में Apple के जरूरी सिद्धांत छिपे हुए हैं. अब आपसे कोई भी इसका मतलब पूछे तो आप उसे भी ये जरूर बताइए. 

ये भी पढ़ें - पहाड़ी विल्सन: वो 'राजा' जिसने हिमालय 'बेच डाला', उत्तराखंड की इस कहानी के आगे बॉलीवुड मूवी भी फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone Meaning, IPhone Full Form, Apple Event 2026, IPhone 18 Launch 2026, Gk News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com