विज्ञापन

Hindi Diwas 2026: भारत के अलावा इन देशों में बोली जाती है हिंदी, देख लीजिए नाम

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस के मौके पर भारत में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है, लेकिन हिंदी का दायरा सिर्फ भारत की सीमाओं तक ही नहीं है, ये दुनियाभर के कई देशों में बोली जाती है.

Hindi Diwas 2026: भारत के अलावा इन देशों में बोली जाती है हिंदी, देख लीजिए नाम
दुनियाभर में कहां कहां बोली जाती है हिंदी

हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, वहीं दुनिया के कुछ देश भी इस दिन को मनाते हैं. भारत के अलावा दुनियाभर में पहली भाषा के तौर पर हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या 42 करोड़ से भी ज्यादा है, वहीं 12 करोड़ से ज्यादा लोग इसे सेकेंड लैंग्वेज के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. दुनिया के कई देशों में आज भी हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आइए हिंदी दिवस के मौके पर जानते हैं कि हिंदी किन देशों में सबसे ज्यादा बोली जाती है. 

नेपाल में हिंदी बोलने वाले लोग

भारत के बाद नेपाल में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाती है. यहां करीब 80 लाख से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते हैं या फिर बोल सकते हैं. हालांकि अपनी मुख्य भाषा के तौर पर हिंदी को मानने वाले लोगों की संख्या करीब 1 लाख है. एक रिसर्च के मुताबिक, नेपाल में हिंदी भाषा बोलने या फिर समझने वाले लोगों की संख्या 80 प्रतिशत है. यहां के लोग बॉलीवुड फिल्मों और भारत से काफी ज्यादा कनेक्टेड हैं. 

अमेरिका में भी रहते हैं हिंदी बोलने वाले लोग

अब आपको जानकर जरूर हैरानी होगी कि अमेरिका भारत और नेपाल के बाद ऐसा तीसरा देश है, जहां हिंदी बोलने वाले सबसे ज्यादा लोग रहते हैं. अमेरिका में करीब 6 लाख से ज्यादा लोग हिंदी बोल सकते हैं. इनमें ज्यादातर लोग भारतीय हैं, जो घर या फिर दोस्तों के साथ हिंदी में ही बातचीत करते हैं. 

मॉरीशस में इतने लोग बोलते हैं हिंदी

मॉरीशस का हिंदी भाषा से काफी खास रिश्ता रहा है. यहां पर 4.5 लाख से ज्यादा लोग हिंदी भाषा का ज्ञान रखते हैं. सरकारी कामकाज में अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा का इस्तेमाल होता है, लेकिन हिंदी को भी काफी आम बोलचाल की भाषा माना जाता है. 

फिजी में खूब बोली जाती है हिंदी 

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित देश फिजी में करीब 3,80,000 लोग हिंदी बोलते हैं. फिजी में बोली जाने वाली हिंदी थोड़ी सी अलग है और इसे फिजी हिंदी कहा जाता है. ब्रिटिश शासन के दौरान हजारों भारतीय मजदूरों को यहां ले जाया गया था, उसके बाद से ही यहां हिंदी का प्रचलन बढ़ा और ये आम बोलचाल में इस्तेमाल होने लगी. 

इन देशों में भी हिंदी भाषी लोग 

दक्षिण अफ्रीका में भी हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों की कमी नहीं है. यहां भारतीय समुदाय के करीब 2.5 लाख से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं. अफ्रीका में पिछले कई दशकों से रहने वाले भारतीय लोगों ने यहां हिंदी भाषा का विस्तार किया और आज भी इस संस्कृति को जिंदा रखा है. अफ्रीका के अलावा अमेरिकी महाद्वीप सूरीनाम में भी 1.5 लाख से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं. वहीं युगांडा, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में भी हिंदी भाषा बोली जाती है. 

ये भी पढ़ें - AI से जवाब मिल रहे हैं, लेकिन क्या छात्र सीखना भूल रहे हैं? MIT रिपोर्ट में छात्रों को लेकर बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Diwas 2026, Hindi Speaking Countries, Hindi Speaking Countries Other Than India, Hindi Diwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com