Live Update: एक तरफ देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है दूसरी तरफ झमाझम बारिश का दौर भी जारी है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मुंबई, ठाणे में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति दिख रही है. ऐसे में गणेश उत्सव आयोजन को लेकर यहां सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.
Live Update
देशभर में गणेश उत्सव की धूम दिख रही है. गणेश पंडाल पहले से सज चुके हैं, सोमवार को बप्पा के दरबार मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, पटना, समेत कई बड़े शहरों में दरबार सज चुके हैं. मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शनों के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.
Live Update
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. सभी 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. जयपुर, अलवर समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक मामले में एयर इंडिया को नोटिस
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक को लेकर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस चूक को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट भी जांच के दायरे में है. रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के 3 नागरिक जरूरी इमिग्रेशन क्लीयरेंस के बिना ही म्यूनिख के लिए उड़ान भर गए. यात्रियों के पास घरेलू उड़ान के बोर्डिंग पास थे, लेकिन उन्हें इंटरनेशनल ट्रांसफर एरिया में जाने दिया गया. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है.
पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया
पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अपनी 2026 की ‘रेड बुक ऑफ मोस्ट वांटेड हाई-प्रोफाइल टेररिस्ट्स’ में भगोड़े के तौर पर शामिल किया है. FIA की वेबसाइट पर 2026 की रेड बुक का उल्लेख आधिकारिक तौर पर किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने मसूद अजहर की गिरफ्तारी या उसके बारे में विश्वसनीय सूचना देने पर घोषित इनाम को बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है. बताया जा रहा है कि पहले उसके सिर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम था. यानी अब इसमें 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
महाराष्ट्र के सागली में बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के सागली में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक कार पुल से 15 फीट नीचे गिरी है, जिसमें 2 लोग घायल हो गए. सांगली के वालवा तालुका स्थित ऐतवडे खुर्द में सोमवार सुबह 6 बजे एक कार वारणा नदी के पुल का बैरियर तोड़कर सीधे नीचे जा गिरी. अमृतनगर से ऐतवडे खुर्द मार्ग पर हुए इस हादसे में 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं. गनीमत यह रही कि कार पुल से नीचे सूखी नदी में गिरी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ कुरलप पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया है.
राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जयपुर, अलवर, उदयपुर, भरतपुर में दोनों ही पार्टियों में कड़ी टक्कर है. जयपुर के 150 वार्डों में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
राजस्थान में निकाय चुनाव रिजल्ट
राजस्थान में हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. राज्य के सभी 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. जयपुर, अलवर, उदयपुर, जोधपुर जैसे बड़े नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. वोटिंग की गिनती को लेकर राज्य में अलर्ट भी जारी है. जैसलमेर के 7 वार्डों के नतीजे आ भी चुके हैं, 4 वार्डों में बीजेपी जीत चुकी है, जबकि 2 वार्डों में कांग्रेस जीती है.
देशभर में गणेश उत्सव की धूम
सोमवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है. जिसकी धूम देशभर में दिख रही है. मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, भोपाल समेत सभी बड़े शहरों में बप्पा के दरबार सज चुके हैं. आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. घरों में भी लोगों ने बप्पा की स्थापना की है.
पीएम मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
पीएम मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है. उन्होंने लिखा देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं, विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है. गणपति बाप्पा मोरया!.
पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने लिखा 'भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा देखने को मिला.यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज्यादा खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे.'