14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी के कई गाने ऐसे हैं जो कभी पुराने नहीं होते हैं. हिंदी दिवस के मौके पर आज हम एक ऐसे गाने की याद ताजा कर रहे हैं, जिसने 90 के दशक में हिंदी वर्णमाला को ही ब्लॉकबस्टर बना दिया था. साल 1994 में आई फिल्म 'राजा बाबू' का गाना 'अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. यह 90 के दशक के हिट गानों में से एक है.
हिंदी वर्णमाला से जुड़ा गाना
इस गाने की खासियत ये थी कि इसमें हिंदी वर्णमाला के अक्षरों को बड़े मजेदार अंदाज में पिरोया गया था. गाने की शुरुआत ही 'अ, आ, इ, ई' से होती है. 'अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो' गाना न सिर्फ अपनी अनोखी लाइन की वजह से हिट हुआ, बल्कि गोविंदा और करिश्मा कपूर के जबरदस्त डांस ने इसे और यादगार बना दिया.
ये Video भी देखें: Hभक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार
फिल्म 'राजा बाबू' डेविड धवन की थी और उस समय गोविंदा-डेविड धवन की जोड़ी कमबैक का मानी जाती थी. इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने दर्शकों को खूब लुभाया. गाने में दोनों का एनर्जी भरा डांस इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी गोविंदा स्टेज पर इस गाने पर थिरकते दिखते हैं. कई मौकों पर करिश्मा और गोविंदा दोनों ने मिलकर भी 'अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो' गाने पर परफॉर्म किया है.
शादी-पार्टी की बना जान
'अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो' गाने को अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी थी. बोल लिखे थे समीर ने और संगीत तैयार किया था आनंद-मिलिंद ने. उस समय 'अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो' सिर्फ फिल्म में ही नहीं, बल्कि हर शादी-पार्टी और सड़क किनारे की दुकानों में भी बजता सुनाई देता था.
आज जब इंटरनेट पर पुराने गाने फिर से ट्रेंड कर रहे हैं, तो 'अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो' गाना भी खास तौर पर याद किया जा रहा है. हिंदी दिवस पर ये गाना इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इसमें हिंदी के अक्षरों को मनोरंजन का माध्यम बना दिया गया था. बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको ये गाना आसानी से याद हो जाता था.
ये भी पढ़ें; 44 साल पहले आया था देवर-भाभी के प्यार और सम्मान का ये अमर गीत, आज भी Gen-Z के मम्मी-पापा सुनते हैं रिपीट में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं