विज्ञापन

क्‍या आप जानते हैं- छोटी हो या बड़ी, दवा के बीच में लाइन क्‍यों होती है?

जब भी हम कोई दवा की गोली (Tablet) देखते हैं, तो अक्सर उसके बीच में एक सीधी लाइन बनी दिखती है. बहुत से लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता.

क्‍या आप जानते हैं- छोटी हो या बड़ी, दवा के बीच में लाइन क्‍यों होती है?

जब भी हम कोई दवा की गोली (Tablet) देखते हैं, तो अक्सर उसके बीच में एक सीधी लाइन बनी दिखती है. बहुत से लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है, लेकिन वास्तव में इस लाइन का एक महत्वपूर्ण चिकित्सीय और वैज्ञानिक कारण है. इस लाइन को क्‍यों बनाया जाता है और मेडिकल लाइन में इसे क्‍या कहते हें, जानें हर बात. 

स्‍कोर लाइन 

दवा की गोली के बीच में बनी लाइन को मेडिकल लैंग्‍वेज में स्कोर लाइन (Score Line) कहा जाता है. स्कोर लाइन गोली के बीच में बना वह खांचा या निशान होता है, जिसकी मदद से गोली को आसानी से दो बराबर हिस्सों में तोड़ा जा सकता है. यह लाइन निर्माता कंपनियां विशेष रूप से उन दवाओं पर बनाती हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर आधी खुराक में लिया जा सकता है.   

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

गोली पर लाइन बनाने के प्रमुख कारण ये हैं 

सही मात्रा में दवा लेने की सुविधा

कई बार मरीज को पूरी गोली की बजाय आधी खुराक की जरूरत होती है. ऐसे में स्कोर लाइन वाली गोली को आसानी से दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, जिससे डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा लेना आसान हो जाता है.   

बुजुर्गों और बच्चों के लिए मददगार

बड़ी गोलियां निगलना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो सकती है. स्कोर लाइन की मदद से गोली को छोटे हिस्सों में तोड़कर लेना आसान हो जाता है.   

डोज एडजस्टमेंट में सहायक

कुछ बीमारियों में दवा की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाई या घटाई जाती है. ऐसे मामलों में स्कोर लाइन वाली गोली डॉक्टरों को डोज एडजस्ट करने में सुविधा देती है.   

क्या हर गोली बीच में से तोड़कर खाया जा सकता है?

नहीं. सभी गोलियों को बीच से तोड़ना सुरक्षित नहीं होता. कुछ दवाओं पर लाइन होने के बावजूद उन्हें तोड़ने की अनुमति नहीं होती, जबकि कई गोलियां बिना लाइन के भी आती हैं, जिन्हें कभी नहीं तोड़ना चाहिए. विशेष रूप से एंटरिक-कोटेड (Enteric-coated) और कंट्रोल्ड या मॉडिफाइड रिलीज गोलियों को तोड़ने से दवा का असर बदल सकता है और नुकसान भी हो सकता है.   

पाव भाजी को इंग्लिश में क्‍या कहते हैं, लोग कभी पूछते ही नहीं

गोली तोड़ने से क्या खतरे हो सकते हैं?

यदि कोई व्यक्ति बिना सलाह के गोली तोड़ता है, तो दोनों हिस्सों में दवा की मात्रा बराबर नहीं रह सकती. इससे कभी कम और कभी अधिक डोज शरीर में जा सकती है, जिससे उपचार प्रभावित हो सकता है या साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं. 

याद रखें- किसी भी दवा को आधा करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए. अपनी मर्जी से किसी दवा की गोली को बीच में से तोड़कर सेवन ना करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medicine Facts, Medicine, Medicine Expiry Date, Medicine Authenticity, Medicine Availability
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com