Important Full Form: रोज सुबह लाखों लोग चाय की पहली चुस्की के साथ NEWSPAPER खोलते हैं. देश-दुनिया की बड़ी खबरों से लेकर खेल, कारोबार और मनोरंजन तक की जानकारी देने वाला अखबार हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि NEWSPAPER शब्द का भी एक फुल फॉर्म है? ज्यादातर लोग इसका जवाब नहीं जानते. अगर आप भी अब तक इससे अनजान हैं, तो आज हम आपको NEWSPAPER समेत 10 ऐसे पॉपुलर शब्दों के दिलचस्प फुल फॉर्म बताने जा रहे हैं, जिन्हें हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं.
NEWSPAPER का फुल फॉर्म

रोज सुबह चाय के साथ जो अखबार आप पढ़ते हैं, उसका मतलब 'North East West South Past And Present Event Report' है. यानी दुनिया की चारों दिशाओं उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण से जुड़ी बीती और मौजूदा घटनाओं की रिपोर्ट, इसीलिए तो अखबार में हर कोने की खबर मिलती है.
DATE का फुल फॉर्म

तारीख वाले डेट का फुल फॉर्म Day And Time Evolution होता है. यानी दिन और समय का बदलता हुआ रूप. हर तारीख अपने साथ एक नया दिन और नया पल लेकर आती है.
JOB का फुल फॉर्म

हर कोई एक अच्छी नौकरी की तलाश में रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि JOB का मतलब क्या होता है. जॉब का पूरा नाम Joining Others Business होता है. जब आप किसी दूसरे के बिजनेस या काम से जुड़कर उसके लिए काम करते हैं, तो उसे जॉब कहते हैं.
AIM का फुल फॉर्म

लाइफ में हर किसी का कोई न कोई लक्ष्य यानी AIM जरूर होता है. इसका फुल फॉर्म आपके इरादों को दिखाता है. AIM का फुल फॉर्म Ambition In Mind होता है. आपके दिमाग में जो कुछ बड़ा करने की इच्छा या सपना है, वही आपका AIM है.
BYE का फुल फॉर्म

किसी से अलग होते समय या फोन रखते समय हम 'बाय' जरूर बोलते हैं. यह कोई साधारण शब्द नहीं, बल्कि एक प्यारी सी दुआ है. इसका मतलब होता है कि 'ईश्वर या मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ रहें.' बाय का फुल फॉर्म Be with You Everytime होता है.
JOKE का फुल फॉर्म
जो बात हमारे चेहरे पर हंसी ले आए, उसे हम जोक या मजाक कहते हैं. आसान तरीके से कहें तो दूसरों को खुशी देने या हंसाने के लिए कही गई मजेदार बात को ही जोक कहते हैं. इसका फुल फॉर्म Joy Of Kids Entertainment है.
LMK का फुल फॉर्म
अगर आप सोशल मीडिया या वॉट्सऐप पर चैटिंग करते हैं, तो आपने यह शॉर्टकट जरूर देखा होगा. इसका मतलब बहुत सिंपल है Let Me Know..मतलब जब आप किसी से कहना चाहते हैं कि 'मुझे भी बताना' या 'मुझे जानकारी देना', तो शॉर्ट में LMK लिख देते हैं.
LOVE का फुल फॉर्म

यह दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द माना जाता है. एक ऐसा अहसास जो हमेशा रहे, जो बिल्कुल सच्चा हो और जिसकी कीमत अनमोल हो. इसके फुल फॉर्म में ही इसकी गहराई छिपी है. इसका पूरा नाम Longlasting Original Valuable Emotion है.
SMILE का फुल फॉर्म

एक छोटी सी मुस्कुराहट किसी का भी दिन बना सकती है. जब आपके होठों के जरिए कोई मीठी याद या खुशी बाहर आती है, तो उसे स्माइल कहते हैं. इस शब्द का फुल फॉर्म भी बहुत प्यारा है.Sweet Memories In Lips Expression.
VIP का फुल फॉर्म
जब भी कोई बड़ा नेता या बड़ी हस्ती आती है, तो हम कहते हैं कि VIP आए हैं. मतलब कोई ऐसा व्यक्ति, जो बहुत खास होता है. इसका फुल फॉर्म Very Important Person होता है.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद समेत यूपी के इन जिलों में खुलेंगी तीन नई यूनिवर्सिटी, देख लीजिए पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं