8 tongue twisters: Tongue Twisters यानी ऐसे वाक्य जिन्हें तेजी से और बिना गलती के बोलना आसान नहीं होता. इन्हें नियमित रूप से बोलने का अभ्यास करने से उच्चारण, बोलने का आत्मविश्वास और भाषा पर पकड़ बेहतर होती है. विशेषज्ञों के अनुसार, Tongue Twisters बच्चों और छात्रों की स्पीच क्लैरिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
1. Peter Piper Picked a Peck of Pickled Peppers
फायदा- 'P' ध्वनि के उच्चारण को बेहतर बनाता है और बोलने की गति बढ़ाने में मदद करता है.
2. She Sells Seashells by the Seashore
फायदा- 'S' और 'Sh' ध्वनियों में अंतर समझने और स्पष्ट बोलने में मदद करता है.
3. Red Lorry, Yellow Lorry
फायदा- 'R' और 'L' ध्वनियों के सही उच्चारण का अभ्यास कराता है.
4. Betty Botter Bought Some Butter
फायदा- तेज गति से बोलते समय शब्दों की स्पष्टता बनाए रखने में मदद करता है.
5. How Much Wood Would a Woodchuck Chuck?
फायदा- जीभ और मुंह के समन्वय (coordination) को बेहतर बनाता है.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
6. Unique New York
फायदा- तेजी से बोलने पर भी शब्दों को स्पष्ट रखने की क्षमता विकसित करता है.
7. Fuzzy Wuzzy Was a Bear
फायदा- 'F', 'W' और 'B' ध्वनियों के अभ्यास के लिए उपयोगी है.
8. Six Slippery Snails Slid Slowly Seaward
फायदा- 'S' ध्वनि के लगातार प्रयोग से उच्चारण और फ्लुएंसी बेहतर होती है.
Tongue Twisters का अभ्यास क्यों करें
- उच्चारण में सुधार होता है.
- अंग्रेजी बोलने का आत्मविश्वास बढ़ता है.
- सार्वजनिक भाषण (Public Speaking) में मदद मिलती है.
- स्पीच क्लैरिटी बेहतर होती है.
- इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन के लिए तैयारी मजबूत होती है.
- भाषा सीखने की प्रक्रिया मजेदार बनती है.
- शब्दों की गति और नियंत्रण बढ़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं