विज्ञापन

गिरिडीह: शहर की सफाई करता रहा सोनू, मौत हुई तो नहीं मिला शव वाहन, कचरा ढोने वाले वाहन से लाई गई डेडबॉडी

इस मामले की जानकारी मिलते ही महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार ने मृतक के परिजनों की सुध ली. वहीं शव को सम्मान के साथ मृतक के घर तक पहुंचाने का काम किया. उप महापौर ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाया.

गिरिडीह: शहर की सफाई करता रहा सोनू, मौत हुई तो नहीं मिला शव वाहन, कचरा ढोने वाले वाहन से लाई गई डेडबॉडी
गिरिडीह में युवक के शव को कचरा ढोहने वाले वाहन से लाया गया
NDTV
गिरिडीह:

झारखंड के गिरिडीह से मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां तलाब में डूबकर मरने वाले एक शख्स के शव को कचड़े की गाड़ी में रखकर सदर अस्पताल तक लाया गया है. ये स्थिति तब है जब कुछ दिन पहले ही शवों को लेकर जाने के लिए प्रशासन की तरफ से नया शव वाहन खरीदा गया है. पुलिस ने मृतक की पहचान सोनू हांडी के रूप में की है. सोनू हांडी नगर निगम में दैनिक सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था. हैरान करने वाली बात ये है कि नगर निगम कर्मचारी के शव को भी लाने के लिए शव वाहन नहीं मिल पाया और उसे गंदगी उठाने वाले वाहन में रखकर अस्पताल लाना पड़ा. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद कर्मी नाराज हैं और सीधा सवाल निगम पर उठा रहें हैं. इस प्रकरण ने पूरे नगर निगम को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया हैं. 

एक सप्ताह पहके ही लाया गया हैं शव वाहन 

खास बात ये है कि कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से गिरिडीह नगर निगम को तीन शव वाहन उपलब्ध कराए गए थे, ताकि किसी की मौत के बाद उसके शव को सम्मानपूर्वक अस्पताल या घर तक पहुंचाया जा सके. लेकिन वे वाहन निगम के बेसमेंट में खड़े-खड़े धूल फांक रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वे शव वाहन किसके लिए हैं? अगर एक नगर निगम के अपने ही कर्मचारी के लिए शव वाहन नहीं निकल सका, तो आम आदमी के लिए यह व्यवस्था कैसे काम करेगी? परिजनों और मृतक के साथी कर्मी का कहना है कि उन्होंने शव वाहन के लिए गुहार लगाई, लेकिन समय पर कोई व्यवस्था नहीं हो सकी. मजबूरी में शव को कचरा गाड़ी से ही अस्पताल लाना पड़ा.

महापौर - उपमहापौर ने ली सुध

इधर इस मामले की जानकारी मिलते ही महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार ने मृतक के परिजनों की सुध ली. वहीं शव को सम्मान के साथ मृतक के घर तक पहुंचाने का काम किया. उप महापौर ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि तीन - तीन शव वाहन पड़ा हैं और निगम के कर्मी का ही शव यदि कचरे वाले वाहन से लाया जाएगा तो सवाल उठेगा ही. सवाल तो नगर आयुक्त की कार्यशैली पर भी उठेगा. कहा कि लाश मिलने के बाद कर्मियों ने शव वाहन की मांग की थी लेकिन आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया ही नहीं. कहा कि वे हमेशा हरेक कर्मी के साथ खड़ा हैं. बताया कि वर्तमान में मृतक के परिजनों को मुआवजा के तौर पर चार लाख दिया गया हैं.

अधिकारियों के पास नहीं हैं स्पष्ट जवाब

इस संवेदनशील मामले को लेकर निगम के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया. नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ को फोन लगाया गया लेकिन उत्तर नहीं मिला. नगर आयुक्त से सम्पर्क नहीं होने पर उप नगर आयुक्त अब्दुल समद से बात की गई. फोन पर हुई बातचीत में उप नगर आयुक्त ने कहा कि तीन शव वाहन हैं. वाहन का उपयोग निश्चित तौर पर लाश ढोने के लिए किया जाना हैं. जब उप नगर आयुक्त से पूछा गया कि तो फिर सफाईकर्मी मौत के बाद शव वाहन क्यूं नहीं मुहैया कराया गया. इस सवाल पर उप नगर आयुक्त ने चुप्पी साध ली एक ही बात कहते रहें नगर आयुक्त से बात कर लीजिए नगर आयुक्त से बात कर लीजिए. 

क्या कहती हैं मेयर 

मेयर प्रमिला मेहरा ने भी इस प्रकरण पर चिंता जाहिर की हैं. प्रमिला का कहना हैं के दैनिक सफाई कर्मी सोनू हांडी की मौत तालाब में डूबने से हुई थी. परिजन को समझाया गया और पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया गया. फिर शव को लेकर सदर अस्पताल लाया गया. यहां दुःखद बात हैं कि मृतक के शव को कचरा ढोने वाले वाहन में लाया गया हैं. जबकि नगर निगम के पास एक सप्ताह पहले ही शव वहान आ चुका हैं. मेयर ने कहा कि मृतक के परिजनों और कर्मियों ने बताया कि उनलोगों ने नगर आयुक्त से सम्पर्क किया था परन्तु उन्होंने वाहन उपलब्ध नहीं कराया. यह घोर लापरवाही हैं और वे इस मामले को संज्ञान में ले चुकी हैं. बाकी मृतक के परिजनों के साथ वह खड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड: मेदिनीनगर में घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदिग्ध हिरासत में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giridih Crime, Jharkhand Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com