विज्ञापन

'कभी सलामी बल्लेबाज, तो कभी विकेटकीपर...', राहुल के शतक पर फिदा हुए कैफ, बताया इंडिया का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार 136 रन बनाए. उनकी शतकीय पारी की पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जमकर तारीफ की है और उन्हें टीम हित को सर्वोपरि रखने वाला निस्वार्थ खिलाड़ी बताया है.

'कभी सलामी बल्लेबाज, तो कभी विकेटकीपर...', राहुल के शतक पर फिदा हुए कैफ, बताया इंडिया का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी
केएल राहुल
@BCCI/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में ही दमदार बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने शतक जड़ा है. भारतीय पारी का आगाज करते हुए राहुल ने कुल 136 रन बनाए. जिसके बाद उनकी चारों तरफ सराहना हो रही है. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी उनकी तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कैफ ने लिखा है, 'राहुल की बेहद शानदार शतकीय पारी. उन्होंने परिस्थितियों का सम्मान किया, गेंद को देर से खेला, आगे बढ़कर खेलते हुए वजन को नियंत्रण में रखकर शानदार ड्राइव लगाए. कभी सलामी बल्लेबाज, कभी अतिरिक्त विकेटकीपर, कभी निचले क्रम के बल्लेबाज, तो कभी भरोसेमंद स्लिप फील्डर और संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल हमेशा टीम हित को सर्वोपरि रखने वाले निस्वार्थ खिलाड़ी रहे हैं.'

राहुल ने टेस्ट करियर का जड़ा 13वां शतक 

मुकाबले के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया. 34 वर्षीय बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए कुल 290 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 46.89 की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के देखने को मिले. वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में नेथन स्मिथ ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

केएल राहुल का टेस्ट करियर 

खबर लिखे जाने तक केएल राहुल ने भारत की तरफ से कुल 71 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 123 पारियों में 4424 रन निकले हैं. जिसमें 13 शतक और 21 अर्धशतक शामिल है. 199 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- 'कमिंस को हटाया तो मैं भी छोड़ दूंगा टीम!', सैंडपेपर विवाद में आया ट्विस्ट, पैट के सपोर्ट में उतरे जोश हेजलवुड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rahul Kannaur Lokesh, Mohammad Kaif, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com