झारखंड के लोहरदगा शहर के एक हॉस्टल में एक जहरीला सांप 4 लड़कियों को डस लिया. एक छात्रा की मौत हो गई, और तीन का इलाज चल रहा है. मामला कुडू थाना क्षेत्र के समसिरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल का है. एक छात्रा को सदर अस्पताल में, दूसरी को RIMS रेफर कर दिया गया है, और तीसरी छात्रा का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.
एक ही कमरे में सो रही थीं छात्राएं
चारों छात्राएं हॉस्टल के एक ही कमरे में सो रही थीं. एक ही सांप ने चारों को काट लिया. लाइट जलाकर देखा तो सांप फन काढ़कर खड़ा हो गया. चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य छात्राएं भी जग गईं, और भागकर गईं तो चारों की हालत गंभीर थी. एक टीचर छात्राओं को सदर अस्पताल ले गए, जहां एक छात्रा की मौत हो गई. मृतक छात्रा की पहचान 12 साल की वर्षा उरांव के तौर पर हुई है, जो साल्गी अलाउदी नवा टोली की रहने वाली थीं.
तीन का चल रहा इलाज
मनीषा कुमारी (14) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. फुलमनिया उरांव (11) और अनीसा कुमारी (11) की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया है.
परिवार के लोग पहुंचे अस्पताल
घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिवार वालों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुडू पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, और कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: गुब्बारा बेचने वाली महिला के लिए फरिश्ता बनकर आए स्पीकर ओम बिरला, पक्का घर और हर महीने 10 हजार का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं