विज्ञापन

रांची प्रोटेस्ट का 24वां दिन: छात्रों और सरकार के बीच आज फिर बातचीत, खत्म हो सकता है आंदोलन

रांची में आंदोलन करने वाले छात्रों और सरकार के बीच आज से पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है.

रांची प्रोटेस्ट का 24वां दिन: छात्रों और सरकार के बीच आज फिर बातचीत, खत्म हो सकता है आंदोलन
सोरेन सरकार और छात्रों के बीच बातचीत में निकल सकता है समाधान (Photo: IANS)
  • रांची में छात्रों का प्रदर्शन आज 24वें दिन में पहुंचा, सरकार ने आज दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया.
  • सरकार और छात्रों के बीच पहले कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही हैं.
  • छात्रों ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि समाधान नहीं निकला तो 20 अगस्त को CM आवास घेराव करेंगे.
रांची:

झारखंड की राजधानी में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC की कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा प्रोटेस्ट आज यानी 17 अगस्त को 24वें दिन में प्रवेश कर गया है. एक दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले दहन के बाद सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों को एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया है.

रांची में छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.

रांची में छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.
Photo Credit: IANS

सरकार और छात्रों के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. आज की बैठक को आंदोलन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

'अगर समाधान नहीं निकला...'

अगर सरकार छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताती है, तो आज आंदोलन खत्म होने की संभावना बन सकती है. छात्रों का कहना है कि ठोस समाधान नहीं निकला तो आंदोलन जारी रहेगा और आगे इसे और तेज किया जाएगा. छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान पहले ही कर रखा है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: रांची में फिर बढ़ा बवाल, तेजस्वी-राहुल का पुतला क्यों फूंक रहे छात्र? सरकार ने दिया बातचीत का न्योता

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की तरफ से एक और पहल की गई है.

प्रोटेस्टर्स को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए सरकार की तरफ से बुलाया गया है. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई.

ये भी पढ़ें: रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Jharkhand Ranchi Protest, Student Protest, Heman Soren, INDIA Bloc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com