विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रंजन को श्रद्धांजलि दी.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा
आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी
रांची:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह रांची हवाई अड्डे लाया गया. हवाई अड्डे से उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रंजन को श्रद्धांजलि दी. मनीष रंजन आईबी में ‘सेक्शन ऑफिसर' थे और हैदराबाद में तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में रंजन समेत 26 लोग मारे गए थ

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahalgam Attack, Pahalgam Attack Victim Family, IB Officer Manish Ranjan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com