म्यांमार के कॉन्स्यूल जनरल पाई सोई की झारखंड के गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में मौत
गिरीडीह:
झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना इलाके के गलागि (एनएच 2) में म्यांमार के कॉन्स्यूल जनरल पोई सोई की मौत हो गयी. इस घटना में कॉन्स्यूल जनरल की पत्नी नियो (Nyo) के अलावा दो अन्य लोग भी घायल हो गए.
सभी घायलों का इलाज डुमरी के मीना जनरल अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी उमाशंकर सिंह, एसपी अखिलेश बी वारियर, डीडीसी किरण कुमारी पासी, पुलिस निरीक्षक बिरेन्द्र राम पहुंचे. बताया जाता है वह इनोवा कार से कोलकाता की ओर जा रहे थे. गलागि मोड़ के पास चालक का संतुलन खोने से इनोवा की टक्कर एक ट्रक से हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और सभी को अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत करार दिया गया.
झारखंड में एक व्यक्ति की बीमारी से हुई मौत तो सरकार क्यों है परेशान?
घटना में घायल कॉन्स्यूल जनरल की पत्नी के अलावा वाहन चालक बिपिन सिंह और एक अन्य टिन तुवांग घायल हो गया. सभी घायल को इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
VIDEO- झारखंड में भूख से तीन मौत, अंगूठे का निशान न मिलने पर नहीं मिला राशन...
एसपी ने कहा कि अभी ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की का रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jharkhand, Myanmar Consul General Pyi Soe