विज्ञापन

मां निकली अपने बेटे की कातिल, अपहरण की रची झूठी कहानी... फिर इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाला आया सच

पुलिस ने जब कड़ाई से अशोक से पूछताछ की तो पूरे मामला का खुलासा हो गया. बच्चे आर्यन कुमार की मां मिली कुमारी के रिश्ते में फूफा लगने वाले अशोक के साथ नाजायज संबंध हैं.

मां निकली अपने बेटे की कातिल, अपहरण की रची झूठी कहानी... फिर इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाला आया सच
मां निकली अपने बेटे की कातिल

झारखंड के कोडरमा जिले में मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद शव को कुएं फेंक दिया है. यहीं नहीं मां ने पुलिस भ्रमित करने के लिए झूठी कहानी सुनाई और बताया कि दो नकाबपोश बदमाश मेरे बेटे का अपहरण करके ले गए. पुलिस ने बेटे की हत्या में शामिल मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटे के शव को भी उसकी मां के प्रेमी की निशानदेही पर कुएं से बरामद कर लिया गया है. पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

मां के थे अवैध संबंध

दरअसल , मंगलवार रात को डोमचांच थाने में घरबरियाबर गांव निवासी मिली कुमारी पति पवन कुमार यादव ने सूचना दी कि उसके साथ सो रहे 7 वर्षीय बेटे आर्यन कुमार को 2 नकाबपोश बदमाश किडनैप कर ले गए. मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. गहन जांच में साकिन बगरीडीह निवासी अशोक यादव (27) पिता सीतो यादव की संलिप्तता की बात पता चली.

अशोक यादव रिश्ते में बच्चे का फूफा लगता है. पुलिस ने जब कड़ाई से अशोक से पूछताछ की तो पूरे मामला का खुलासा हो गया. अशोक के बच्चे आर्यन कुमार की मां मिली कुमारी के साथ नाजायज संबंध हैं. अशोक ने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह नशे में होकर अपने साथ सोनू यादव उर्फ भगत यादव को लेकर मिला कुमारी के घर गया था.

फूफा के साथ मां को आपत्तिजनक हाल में देखा

जहां पर 7 वर्षीय आर्यन ने अशोक और सोनू यादव उर्फ भगत यादव को मिली कुमारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और हल्ला करने लगा. इस पर सानू यादव उर्फ भगत यादव ने मां मिली कुमारी के सामने ही उसके बेटे आर्यन का मुंह दबा दिया. जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद अशोक, मिली कुमारी और सोनू यादव उर्फ भगत यादव ने मिलकर योजना बनाते हुए आर्यन कुमार को बेहोशी की हालत में बगल के कुएं में फेंक दिए.

इसके बाद अशोक यादव अपने घर चला गया, जबकि सोनू यादव कहीं भाग गया. पुलिस ने सोनू की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापामारी की, लेकिन वह घर से फरार पाया गया. पुलिस ने अशोक यादव के निशानदेही पर अपहृत बच्चे आर्यन कुमार का शव कुएं से बरामद कर लिया है. बेटे की हत्या में मां मिली देवी की भी संलिप्तता पाई गई, जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. मृतक की मां मिली कुमारी ने शुरू में पुलिस को भ्रमित करने के लिए मनगढंत और झूठी कहानी सुनाई थी. हालांकि, पुलिस की जांच और पूछताछ में सारे राज खुल गए.

यह भी पढे़ं-

झारखंड: बहन की मौत के बाद बड़े भाई ने बाथरूम में जला दिया शव, बदबू फैली तो खुला राज

झारखंड: बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया प्रेमी... कर दी हत्या, पुष्पा महतो हत्याकांड का 9 महीने बाद खुला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand Crime News, Koderma Murder Case, Koderma News, Koderma News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com