विज्ञापन

गोद में था बच्‍चा, भीड़ ने केरोसिन डाल लगा दी आग... झारखंड में महिला को एक साल के मासूम संग जिंदा जलाया

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक महिला को डायन कहकर आग लगा दी गई, जब भीड़ महिला को केरोसीन डालकर जला रही थी, तो उसकी गोद में 1 साल का बच्‍चा भी है. मां के साथ बच्‍चा भी जिंदा जल गया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गोद में था बच्‍चा, भीड़ ने केरोसिन डाल लगा दी आग... झारखंड में महिला को एक साल के मासूम संग जिंदा जलाया
  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूममें एक महिला और उसके एक साल के बच्चे को डायन कहकर आग लगा दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई
  • महिला के पति को भी जलाने की कोशिश हुई, लेकिन वह घायल होकर बचकर भाग गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी
  • घटना के पीछे स्थानीय लोगों ने महिला पर जादू-टोना कर रिश्तेदार की मौत का कारण बनने का आरोप लगाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चाईबासा:

भारत अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छू रहा है, AI और विज्ञान के क्षेत्र में हम कई कीर्तिमान स्‍थापित कर चुके हैं. ऐसे में आज भी जब कहीं किसी महिला पर 'डायन' कहा जाता है, तो बड़ी हैरानी होती है. महसूस होता है कि आज भी हमें जमीनी स्‍तर पर कितना काम करने की जरूरत है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां 32 साल की महिला को 'डायन' बताकर आग के हवाले कर दिया गया. इतना ही नहीं महिला के साथ उसके एक साल के बच्‍चे को भी जिंदा जला दिया गया.     

पति को भी जिंदा जलाने की थी तैयारी 

झारखंड के इस दिल दहला देने वाले मामले ने राज्‍य की कानून-व्‍यवस्‍था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. पुलिस ने बताया, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात हुई इस घटना में महिला का पति भी घायल हो गया, लेकिन वह किसी तरह जान बचा कर भाग निकला. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद महिला का पति रात में अपने रिश्तेदार के पास रुका और अगली सुबह यानी बुधवार को पुलिस को हमले के बारे में पूरी जानकारी दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

गोद में था बच्‍चा, भीड़ ने केरोसिन डाल लगा दी आग  

महिला के पति ने अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है कि आधी रात को कुछ लोगों द्वारा उसे और उसकी पत्नी को पुकारने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली. जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि करीब एक दर्जन लोग जमा थे और उसकी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप लगा रहे थे. हंगामे के बीच, भीड़ ने उसकी पत्नी पर केरोसिन डाला और उसे आग लगा दी. इस दौरान महिला की गोद में उसका एक साल का बच्चा भी था. भीड़ ने महिला को चारों ओर से झेर रखा, ऐसे में भाग नहीं पाई और महिला और उसके एक साल के मासूम बच्‍चे की मौके पर ही मौत हो गई.  

ये भी पढ़ें :- नहीं बचेगा गैंगस्टर प्रिंस खान, वासेपुर वाला घर खंडहर, छत तक उखड़ गई, विदेश से लाने की तैयारी तेज

क्‍यों लगा डायान होने का आरोप?
 

जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने बताया, 'पति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे कुमारडुंगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने शिकायत में नामजद चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है. हम उन महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अंधविश्वास के चलते इस अपराध में हिस्सा लिया.' पुलिस ने बताया कि उसी गांव में रहने वाले पति के एक रिश्तेदार की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को मौत हो गई थी जिसके लिए उन्होंने उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था. लोगों का कहना था कि पीडि़त महिला ने जादू-टोना कर शख्‍स की जान ली है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें :- एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल, 12 पुलिस वाले और CCTV... एक परीक्षार्थी के लिए पूरा सिस्टम क्यों तैनात हो गया?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com