विज्ञापन

झारखंड: वरमाला के बाद दुल्हन हुई गायब, मंडप मे पूरी रात इंतजार करता रहा दूल्हा, बारातियों ने जमकर काटा हंगामा

झारखंड के रामगढ़ में वरमाला के बाद दुल्हन के गायब होने से सनसनी फैल गई. दूल्हा मंडप में घंटों इंतज़ार करता रहा, लेकिन अंत में बारात बिना दुल्हन के लौटी. पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है. पढ़िए राजेश की ये रिपोर्ट.

झारखंड: वरमाला के बाद दुल्हन हुई गायब, मंडप मे पूरी रात इंतजार करता रहा दूल्हा, बारातियों ने जमकर काटा हंगामा
शादी वाले घर के बाहर बैरंग लौटती हुई बारात
NDTV

Ramgarh Bride Missing: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला पुलिस स्टेशन इलाके के साड़म गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन के गायब होने की खबर आई. इसके बाद शादी के माहौल में सभी के चेहरों पर उदासी छा गई.

बारात का स्वागत कर वर- वधू ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

जानकारी के अनुसार, साडम गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी दुलमी प्रखंड के ब्यांग गांव के एक युवक के साथ तय हुई थी. गुरुवार रात बारात गाजे-बाजे के साथ गांव पहुंची.  जहां वधू पक्ष ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ बारात का स्वागत किया.  इसके बाद वर- वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. जिसके बाद समारोह में शामिल बारातियों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने भोजन किया तथा विवाह की अन्य रस्मों की तैयारी शुरू हो गई.

 विवाह मंडप में घंटो बैठ दुल्हन का करता रहा दुल्हा इंजतार

इसके बाद रात में शुभ मुहूर्त पर दूल्हा विवाह मंडप में बैठ गया. शादी कराने पहुंचे पंडित ने दुल्हन को मंडप में बुलाने को कहा. काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद जब दुल्हन मंडप में नहीं आई तो वर पक्ष को लगा की वह तैयार होने में समय ले रही है, लेकिन जब इंतजार बेहद लंबा हो गया दुल्हन फिर भी मंडप में नहीं आई तो वधू पक्ष ने वर पक्ष  किसी अनहोनी का एहसास होने लगा. 


विवाह संपन्न कराए या फिर शादी समारोह में हुए खर्च की करे भरपाई 

वही बारातियों के सवाल भरे चेहरे को देख वधू पक्ष ने वर पक्ष को सच्चाई से अवगत करवाया. जिसके बाद मंडप में हड़कंप मच गया. इस घटना से दूल्हा पक्ष के लोग बेहद नाराज हो उठे. उनका कहना था कि या तो वे दुल्हन को खोजकर विवाह संपन्न कराए या फिर शादी समारोह में हुए खर्च की भरपाई की जाए. इस बात पर दोनों पक्षों के बीच देर रात तक तीखी बहस हुई. स्थिति तनावपूर्ण होता देख गांव के बुजुर्गों, गणमान्य लोगों और दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया.

बिना दुल्हन बारात वापस लौटी

 इसके बाद पूरी रात पंचायत चली. और दूसरी तरफ युवती की खोजबीन जारी रही लेकिन सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन शुक्रवार बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. साथ ही दोनों पक्षों के कुछ लोग गोला मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे. जहां युवती के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जबकि वर पक्ष ने शादी टूटने और आर्थिक नुकसान की  रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसपर पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. युवती की तलाश के लिए पुलिस आसपास के संभावित स्थानों और परिचितों से जानकारी जुटा रही है.साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवती स्वयं कहीं गई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण  है,जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन जंग शहीद हुए भाई को मोक्ष दिलाने 5200 KM दूर बोधगया पहुंची बहन, नम आंखों से किया पिंडदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand, Ramgarh News, Ramgarh, Jharkhand Wedding Drama News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com