विज्ञापन

झारखंड में बरसी आसमानी आफत, 7 लोगों की मौत; IMD का अलर्ट- एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Rain Alert: झारखंड के रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, हजारीबाग, लातेहार और पलामू में बीते 24 घंटे के दौरान आसमानी आफत ने 7 लोगों की जान ले ली है. पश्चिमी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 64.5 मिमी के साथ सबसे अधिक बारिश देखने को मिली है.

झारखंड में बरसी आसमानी आफत, 7 लोगों की मौत; IMD का अलर्ट- एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में एक हफ्ते का मौसम अपडेट (फाइल फोटो)
IANS

Jharkhand Weather: झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान आसमानी आफत ने जमकर कहर बरपाया है. अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो महिलाओं और एक 8 वर्षीय बच्ची है. मौसम विभाग ने आगमी दो दिन (01-02 जुलाई) झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा रांची, बोाकारो, धनबाद, खूंटी समेत मध्यझारखंड में बारिश का येलो अलर्ट है. राजधानी रांची में 04 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है. 

रांची-बोकारो में मौत

रांची के अंगारा पुलिस स्टेशन इलाके में एक 26 साल के किसान पर खेत जोतते समय बिजली गिर गई. मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले भागीरथ महतो (26) के तौर पर हुई. बोकारो SDPO राजीव रंजन के अनुसार, टाउन पुलिस स्टेशन इलाके में बोकारो एयरपोर्ट के पास एक पेड़ के नीचे शरण लेने वाले 19 साल के युवक आलोक कुमार तुरी की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, हजारीबाग, लातेहार और पलामू जिलों में सोमवार से अब तक 7 लोगों की आकाशीय बिजली की वजह से जान चली गई है. 

पलामू-हजारीबाग में भी गई जान

वहीं, पलामू में, मवेशी चराते समय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सदर पुलिस स्टेशन इलाके के कुंडेलवा गांव के रहने वाले राजू यादव (27) के तौर पर हुई.  इसके अलावा हजारीबाग के इचाक पुलिस स्टेशन इलाके के खुतरा गांव में एक महिला शोभा देवी की मौत हो गई. शोभा घर के पास जामुन इकट्ठा कर रहे अपने चार बच्चों को वापस लाने के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. 

लातेहार के गणेशपुर गांव में 45 साल की एक महिला तेजनी देवी की आसमानी आफत ने जान ले ली. देवघर जिले के जसीडीह पुलिस स्टेशन इलाके के कोयरीडीह गांव में घर के बाहर खेलते समय बिजली गिरने से 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं, दुमका में रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके के जाड़ी गाँव में 20 साल की एक महिला पर बिजली गिरी. 

झारखंड में 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Latest and Breaking News on NDTV

आसमानी आफत के बीच मौसम विभाग ने एक हफ्ते का मौसम अलर्ट जारी किया है. झारखंड के उतर-पूर्वी भाग- देवघर, दमका, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज में बुधवार और गुरुवार को बारिश का अनुमान है. वहीं, मध्य भाग- बोकारो, धनवाद, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़,रांची, खूंटी व दक्षिण हिस्से -सिमडेगा, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम में 01-02 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. रांची में अगर एक हफ्ते के मौसम की बात करें तो 01 जुलाई से 05 जुलाई तक बारिश का अनुमान है, जबकि 06 जुलाई को बादल गरजने की बारिश की अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढे़ं-

मॉनसून तेज चाल से पहुंचा बिहार,यूपी-छत्तीसगढ़, झारखंड की ओर बढ़ा, दिल्ली को बेमौसम बारिश करेगी सराबोर

मॉनसून की यूपी में एंट्री, दिल्ली में भी झमाझम बारिश की डेट आई, पंजाब-हरियाणा से उत्तराखंड-हिमाचल में मौसम की गुड न्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand Weather News, Jharkhand Weather Today, Jharkhand Weather Update, IMD Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com