विज्ञापन

रामगढ़ डकैती कांड: पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला लूटा गया सोना, मास्टरमाइंड की पत्नी और दामाद गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ में रजरप्पा ज्वेलरी डकैती कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी और दामाद को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं.

रामगढ़ डकैती कांड: पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला लूटा गया सोना, मास्टरमाइंड की पत्नी और दामाद गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर

Jharkhand Crime News: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई डकैती की वारदात में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. मामले की तहकीकात कर रहे विशेष जांच दल ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन (40 वर्ष) और उसके दामाद शाहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.

जमीन के नीचे छिपाया था लूट का माल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. मामले को लेकर  रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 21 अप्रैल को चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था.

परिजनों पर नजर रखी तो हाथ आया मास्टमाइंड

घटना के बाद डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल को ही सात अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था, जिनके पास से लूटा गया काफी सामान और हथियार बरामद हुए थे. पुलिस तभी से बाकी बचे सामान और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी सिलसिले में 10 मई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य सरगना के परिजनों पर शिकंजा कसा.

पुलिस ने खुदाई कर निकाले आरोपी के घर से लूट के गहने

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लूट के गहनों का एक हिस्सा नाजमा खातून (आरोपी की पत्नी) के घर में जमीन के भीतर दबाकर रखा गया था. पुलिस ने खुदाई कर वहां से सोने जैसा एक हार, दो झुमके और बड़ी संख्या में चांदी के कंगन, चूड़ियां व अंगूठियां बरामद कीं। बरामद सामान में पीले धातु (सोने जैसे) का वजन करीब 49 ग्राम और चांदी के जेवरों का वजन लगभग 1350 ग्राम आंका गया है. कुल 134 पीस आभूषण पुलिस ने जब्त किए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शेष लूट के सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान अभी जारी है.

यह भी पढ़ें; मुजफ्फरपुर: BJP विधायक के मारपीट केस में एक्शन में पुलिस, युवक की पिटाई का VIDEO हुआ था वायरल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramgarh Police, Rajrappa Jewellery Robbery, Shiv Shankar Jewelers Loot, Jharkhand Crime News, Ramgarh SP Mukesh Kumar, Gold Recovery Jharkhand, Subhani Ansari Lalka, Crime News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com