विज्ञापन

झारखंड: बेटियों के शरीर को गलत तरीके से छूता था प्रिंसिपल! हजारीबाग में 24 छात्राओं ने खोली हेडमास्टर की पोल

झारखंड के हजारीबाग में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है. दो दर्जन से ज्यादा छात्राओं की शिकायत के बाद मामला पुलिस और बाल कल्याण समिति तक पहुंच गया है. हजारीबाग से बिस्मय की रिपोर्ट...

झारखंड: बेटियों के शरीर को गलत तरीके से छूता था प्रिंसिपल! हजारीबाग में 24 छात्राओं ने खोली हेडमास्टर की पोल
हजारीबाग में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है.

Jharkhand News: झारखंड में हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित बहेरा मिडिल स्कूल में यह गंभीर मामला सामने आया है. यहां के हेडमास्टर महेंद्र प्रसाद राणा पर छात्राओं ने पढ़ाई के दौरान गलत तरीके से छूने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को दो छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी.

दो दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने लगाए आरोप

मामले की गंभीरता तब बढ़ गई जब जांच के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने भी हेडमास्टर के खिलाफ इसी तरह के आरोप दोहराए. छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और शरीर को अनुचित तरीके से छुआ गया.

बाल कल्याण समिति और पुलिस हुई सक्रिय

शिकायत मिलते ही बाल संरक्षण से जुड़ी टीम चरही पुलिस के साथ स्कूल पहुंची और प्रारंभिक जांच की. इसके बाद कई छात्राओं को हजारीबाग स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान के लिए ले जाया गया. समिति ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.

धमकी देने का भी आरोप

छात्राओं ने यह भी बताया कि आरोपी हेडमास्टर ने उन्हें डराया धमकाया और कहा कि अगर घर में या बाहर किसी को बताया तो बुरा परिणाम होगा. इससे बच्चों में डर का माहौल बना हुआ था.

संपूर्णा संकट मोचन संगठन की अध्यक्ष अमीषा प्रसाद ने इस मामले में थाना में लिखित शिकायत दी है. उनके साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उन्होंने आरोपी को तुरंत नौकरी से हटाने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

अभिभावकों में गुस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूलों में सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बड़ा एक्शन: शिकायतों के बाद पूरे स्कूल स्टाफ पर गिरी गाज, पोक्सो केस में शिक्षक निलंबित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com