विज्ञापन

देवघर में 20 किमी तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन, सावन के दूसरे सोमवार पर 4 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ गई है. रविवार देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लगना शुरू हो गए और सुबह होते-होते जनसैलाब उमड़ पड़ा. मिथुन कुमार की रिपोर्ट.

देवघर में 20 किमी तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन, सावन के दूसरे सोमवार पर 4 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना
सावन के दूसरे सोमवार पर देवघर में रिकॉर्ड भीड़.

सावन के दूसरे सोमवार पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए रविवार (9 अगस्त) देर रात से ही कांवड़ियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. सोमवार सुबह तक मुख्य अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की कतार बाबा मंदिर से करीब 20 किमी दूर कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गई. जलार्पण करने वाले कांवड़ियों की कतार सरदार पंडा लाइन, शिवगंगा लेन और वीआईपी गेट के सामने तक फैली हुई है. प्रशासन के मुताबिक, बाय अर्घा की कतार में करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालु शामिल रहे.

मंदिर का पट खुलने के साथ जुटी भारी भीड़

मान्यता है कि दूसरी सोमवारी के दिन और तिथि के इस दुर्लभ संयोग पर पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग की आराधना से सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलार्पण करने देवघर पहुंचे हैं. सुबह मंदिर का पट खुलते ही भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा है. 

श्रावणी मेले में दिखा कुछ ऐसा नजारा

श्रावणी मेले में दिखा कुछ ऐसा नजारा

पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहा प्रशासन 

संभावना है कि दूसरी सोमवारी की लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं द्वारा बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया जाएगा. जिला उपायुक्त सौरभ भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर सुबह से ही मंदिर पहुंचकर हर गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं. शिव भक्त भी देवघर में मिल रही सुविधाओं का जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः रांची में प्रदर्शनकारियों को पुलिस की धमकी- अगर प्रदर्शन उग्र हुआ तो नौकरी मिलने में दिक्कत हो जाएगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News Today, Deoghar Baba Mandir, Deoghar Baidyanath, Sawan Somwaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com