झारखंड सीएम रघुवर दास की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
झारखंड सरकार ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे 221 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है. दरअसल, ये सभी ऐसे कैदी हैं जिन्होंने अपने जीवन का बीस वर्ष से अधिक का समय जेल में काटा है. राज्य सरकार की सजा पुनरीक्षण परिषद् ने यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. राज्य के आदिवासी सीधे सरल होते हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को मिला दूसरी भाषा का दर्जा
कई बार भावनाओं में आकर किए गए उनके अपराध के बाद खुद ही आत्मसमर्पण करने और बेहतरीन आचरण वाले मामलों में 20 साल की सजा काट चुके लोगों की रिहाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इन लोगों को फिर से नया जीवन शुरू करने का मौका मिलना चाहिए. इससे जेल में अच्छा व्यवहार कर रह कैदियों को अच्छे आचरण का प्रोत्साहन भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड: रजिस्ट्री के लिए अब से महिलाओं को सिर्फ देना होगा एक रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि सजा पूरी कर या जमानत पर रिहा हुए ऐसे आरोपियों पर प्रशासन अवश्य कड़ी नजर रखे जिन पर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के आरोप हैं. बैठक में आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 233 बंदियों की मुक्ति के प्रस्ताव पर विचार किया गया. इनमें से 221 को रिहा करने का निर्णय लिया गया. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jharkhand Government