विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विकास मोर्चा ने जारी की 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Jharkhand Assembly Election: पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Jharkhand Assembly Election:  झारखंड विकास मोर्चा ने जारी की 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)
  • महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रहे हैं बाबूलाल मरांडी
  • पार्टी महिला नेत्री का यौन शोषण करने वाले विधायक को भी दिया टिकट
  • झामुमो के केंद्रीय कमेटी के सचिव ने दिया इस्तीफा
रांची:

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही झाविमो की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें पोड़ैया हाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

झारखंड में भी झमेला : NDA में फूट उभरी, BJP से जुदा हुईं जेडीयू और एलजेपी की राहें

बता दें, प्रदीप यादव पिछली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता थे, लेकिन अपनी पार्टी की एक महिला नेता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के कारण वह जेल में रहे और हाल में उन्हें हाईकोर्ट से उन्हें इस मामले में जमानत मिली है. झाविमो ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.

झारखंड में NDA से अलग होने के बाद महाराष्ट्र की स्थिति पर बोले चिराग पासवान, कहा- अपनी-अपनी..

इसके अलावा राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कमेटी के सचिव अकील अख्तर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया. पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को सोमवार को लिखे पत्र में अख्तर ने कहा, ‘वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा केंद्रीय सचिव का पद छोड़ रहे हैं.' उनके त्यागपत्र की एक प्रति मीडिया को जारी की गई है. हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है. अख्तर के विश्वस्त सहयोगी ने बताया कि वह बुधवार को संभवत: आजसू में शामिल हो सकते हैं.

VIDEO: BJP ने झारखंड में किया उम्मीदवारों के नाम की घोषणा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Assembly Election, JVM Babulal Marandi, JharkhandElection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com