विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

झारखंड में अब एक और व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

झारखंड में बीते दिनों तबरेज अंसारी नाम के शख़्स की पीट-पीटकर हत्या के बाद अब एक और शख़्स को पीट पीटकर मार डाला गया. ताजा मामला झारखंड के दुमका जिले का है.

झारखंड में अब एक और व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
प्रतीकात्मक चित्र.
  • झारखंड के दुमका जिले की वारदात
  • ग्रामीणों ने शख़्स को पीट-पीटकर मार डाला
  • पुलिस ने तीन ग्रामीणों को लिया हिरासत में
दुमका:

झारखंड में बीते दिनों तबरेज अंसारी नाम के शख़्स की पीट-पीटकर हत्या के बाद अब एक और शख़्स को पीट पीटकर मार डाला गया. ताजा मामला झारखंड के दुमका जिले का है. जानकारी के मुताबिक जिले के चिहुंटिया में एक घर से कथित रूप से कीमती सामान चुराकर भाग रहे एक शख़्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी. दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि मृतक की पहचान भोला हाजरा के रूप में की गयी है. भोला और उसके तीन साथियों को ग्रामीणों ने बुधवार की रात पकड़ लिया जब वे किसी ग्रामीण के घर से छिपकर निकलने का प्रयास कर रहे थे. 

बिहार: 50 साल की महिला को डायन बताकर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

अधिकारी ने बताया कि भागने के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की पकड़ से बचने के लिए चुराया गया सामान भी फेंक दिया. रमेश ने बताया कि पिटाई के बाद हाजरा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके अन्य साथी ग्रामीणों के चंगुल से भागने में सफल रहे. हाजरा लूट के मामले में पहले जेल जा चुका है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी के एक अन्य मामले में पंजाब पुलिस को भी हाजरा की तलाश थी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है.  

तबरेज अंसारी की पीट पीटकर हत्या के बाद महिलाओं को मिली रेप की धमकी, जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि झारखंड के ही धतकिडीज गांव में तबरेज अंसारी (22) को बाइक चुराने के शक में बुरी तरह पीटा गया था इसके बाद 23 जून को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं. यह मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रकाश में आया, जिसमें आरोपी पंकज मंडल पेड़ से बंधे तबरेज अंसारी को पीटते हुए दिख रहे हैं. (इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Mob Lynching, Mob Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com