- जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की झारखंड के जंगल में मृत हालत में मिली है
- देवपालिक गुप्ता 26 अक्टूबर को रांची से पटना जा रहे जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अचानक लापता हुए
- वह मुरी स्टेशन के पास पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गए थे, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला था
जन सुराज पार्टी का डिजिटल मैनेजमेंट देखने वाले देवपालिक गुप्ता की मौत की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान झारखंड के मुरी इलाके के पास उनके लापता होने की सूचना मिली थी.
जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को देवपालिक अपने दो साथियों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना जा रहे थे. दोपहर करीब 3 बजे, मुरी स्टेशन से पहले, वो पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गया और उसके बाद अचानक गायब हो गया. काफी देर तक जब दोनों साथियों ने उसे नहीं देखा तो फोन किया. फोन बंद था. TT और RPF के जवानों के साथ पूरी ट्रेन में उसे ढूंढा गया. मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहां भी तलाश की गई. लेकिन देवपालिक कहीं नहीं मिला. ट्रेन आगे बढ़ी और करीब 4:30 बजे बोकारो पहुंची. रेल मदद में शिकायत की गई. वहां भी टीम ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला. आज मुरी जंगल में देवपालिक का शव मिला है, शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
देवपालिक गुप्ता यूपी के रहने वाले थे. पुलिस ने गुप्ता के साथ गए दोनों दोस्त को डिटेन किया है और पूछताछ कर रही है.
Jharkhand | A member of Jan Suraaj Party's communications team, Devpalik Gupta, who went missing from a moving train while travelling from Patna, was found dead in a forest in Jharkhand. Devpalik Gupta, who was associated with Prashant Kishor's Jan Suraaj Party as a Digital Communications Manager and was an alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), Delhi, went missing while travelling on the Jan Shatabdi Express.
— ANI (@ANI) October 27, 2026
बताया जा रहा है कि बाद में उनका शव झारखंड के एक जंगल से बरामद किया गया. देवपालिक गुप्ता प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे और भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) दिल्ली के पूर्व छात्र भी थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह ट्रेन में यात्रा के दौरान लापता हुए थे. उनके लापता होने के बाद खोजबीन शुरू की गई थी। अब शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं