विज्ञापन

वर्दी में महिला थाना प्रभारी का भोजपुरी गाने पर ठुमके वाला VIDEO वायरल, हुआ बड़ा एक्शन

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं अनुशासनहीनता का आरोप लग रहा है. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने वायरल वीडियो पर सख्त रुख अपनाते हुए अलीशा कुमारी को लाइन बंद कर दिया.

वर्दी में महिला थाना प्रभारी का भोजपुरी गाने पर ठुमके वाला VIDEO वायरल, हुआ बड़ा एक्शन
भोजपुरी गाने पर वर्दी में ठुमके लगाने पर महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज
NDTV

झारखंड में सोशल मीडिया पर धूम मचा देने वाला एक वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में धनबाद जिले के राजगंज थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी सहित एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भोजपुरी हिट गाना 'टूट जाई राजाजी पलंग सागवान' पर जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रही हैं. वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीशा को लाइन अटैच कर दिया.

चैती दुर्गा पूजा के दौरान का वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित 'डांडिया नाइट' का है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अलीशा से उत्साही महिलाओं ने डांस का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया. मंच के पास खड़ीं अलीशा और उनकी साथी ने भोजपुरी बीट्स पर कमाल का डांस पेश किया, जो अब करोड़ों व्यूज बटोर चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

थाना प्रभारी अलीशा लाइन बंद

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं अनुशासनहीनता का आरोप लग रहा है. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने वायरल वीडियो पर सख्त रुख अपनाते हुए अलीशा कुमारी को लाइन बंद कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए. एसएसपी ने कहा, "पुलिस अनुशासन से बड़ा कोई नियम नहीं है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. 

यहां देखें थाना प्रभारी का डांस वीडियो- 

यह भी पढ़ें-

नक्सल मुक्त भारत पर लोकसभा में चर्चा कल, 31 मार्च के डेडलाइन से पहले जानें कौन-कौन बड़े नक्सली हुए ढेर

बॉम्बे हाईकोर्ट के जज से साइबर ठगी, जामताड़ा के आलम ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर निकाल लिए लाखों रुपये

लेखक के बारे में
img
Kundan Singh
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Station In Charge, Dhanbad SHO Viral Video, Jharkhand SHO Viral Dance Video, Jharkhand News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com