विज्ञापन

सेप्टिक टैंक में छिपा रखा था शराब, निकालने गई महिला समेत तीन लोगों की मौत

सेप्टिक टैंक में अवैध शराब छिपा रखा था. जब शराब को निकालने की कोशिश के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

सेप्टिक टैंक में छिपा रखा था शराब, निकालने गई महिला समेत तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
Jharkhand:

झारखंड के हजारीबाग जिले में सेप्टिक टैंक में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें महिला उसके बेटे और एख रिश्तेदार की मौत हो गई है. वहीं बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में अवैध शराब छिपा रखा था. जब शराब को निकालने की कोशिश के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते मंगलवार की रात को हुई हजारीबाग के कटकमदाग थाना इलाके के कुद गांव में हुई.

पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के लिए की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक मरने वाली महिला की पहचान 50 वर्षीय चमेली देवी के रूप में हुई है. वहीं चमेली देवी का बेटा 25 वर्षीय रवि कुमार और उनका रिश्तेदार 30 वर्षीय मदन साओ की भी इस घटना में मौत हो गई है. वहीं इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने चमेली देवी के घर पर अवैध शराब बरामद करने के लिए छापा मारा.

सेप्टिक टैंक में महुआ शराब

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया, ‘‘छापेमारी के बाद महिला सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखी गई शराब निकालने गई थी लेकिन वह उसी में बेहोश हो गई। इसके बाद अन्य दो लोग उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए.'' कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, तीनों व्यक्तियों की मौत सेप्टिक टैंक से महुआ शराब निकालने की कोशिश के दौरान दम घुटने से हुई.

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव मंगलवार रात करीब नौ बजे टैंक से बरामद कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः झारखंड: लोन की EMI के लिए गिरवी रख दिया खेत, फिर भी दबाव बढ़ा तो पेड़ से झूल गया किसान

लेखक के बारे में
img
संदीप कुमार
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Septic Tank Accident, Septic Tank Accident In Jharkhand, Illegal Liquor In Septic Tank, Jharkhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com