विज्ञापन

कारोबारी से रंगदारी वसूलने आए थे डॉन प्रिंस खान के गुर्गे, पुलिस ने एनकाउंटर में मारी गोली

प्रिंस खान के गुर्गे दून पब्लिक स्कूल के पास किसी बड़े व्यापारी से रंगदारी वसूलने पहुंचे थे, तभी पुलिस की घेराबंदी देखकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक शूटर को पैर में गोली मार गिरफ्तार कर लिया

कारोबारी से रंगदारी वसूलने आए थे डॉन प्रिंस खान के गुर्गे, पुलिस ने एनकाउंटर में मारी गोली
dhanbad police
  • धनबाद में पुलिस और डॉन प्रिंस खान के गुर्गों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें एक शूटर घायल गिरफ्तार हुआ
  • पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के शूटर दून पब्लिक स्कूल के पास छिपे हुए हैं
  • गुर्गे रंगदारी वसूलने निकले थे और पुलिस की मौजूदगी देख फायरिंग शुरू कर दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
धनबाद:

धनबाद में बीती रात पुलिस और डॉन प्रिंस खान के गुर्गों के बीच एनकाउंटर हो गया. प्रिंस खान के गुर्गे दून पब्लिक स्कूल के पास किसी बड़े व्यापारी से रंगदारी वसूलने पहुंचे थे, तभी पुलिस की घेराबंदी देखकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक शूटर को पैर में गोली मार गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार है. इलाके में तनाव चरम पर है. घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात है. 

एनकाउंटर की पूरी टाइमलाइन 

शाम 5:30 बजे: पुलिस को गुप्त टिप मिली थी कि प्रिंस खान गैंग के शूटर स्कूल के पास छिपे हैं, किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. SSP प्रभात कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम छापेमारी के लिए रवाना हुए.

शाम 6:00 बजे: गुर्गे रंगदारी वसूलने निकले ही थे कि पुलिस को देख अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में जवाबी फायरिंग की.

केस अपडेट

एक शूटर जिसका नाम पता नहीं चला. पैर में गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं अस्पताल में भर्ती और पूछताछ जारी है. दूसरा गुर्गा जंगल की ओर भाग गया है और उसकी घेराबंदी तेज है. प्रिंस खान का नेटवर्क अब पाकिस्तान से संचालित, जहां से हिंदुस्तान में रंगदारी, हत्या का सिंडिकेट चला रहा है. 

प्रिंस खान का क्राइम ग्राफ

वासेपुर का यह डॉन पहले दुबई और अब पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहा है. उसके खिलाफ दर्ज केसों में 20+ हत्याएं, रंगदारी, जबरन वसूली शामिल हैं. पुलिस की 'ऑपरेशन प्रिंस' में अब तक 15 गुर्गे ढेर या गिरफ्तार हो चुके हैं. धनबाद पुलिस का दावा है कि जल्द मुख्य सूत्रधार को भी खींच लाएंगे.

इलाके में हाहाकार

दून पब्लिक स्कूल के आसपास अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों में कैद हो गए. ट्रैफिक ठप, अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. SSP ने साफ कहा है कि गैंगस्टरों का सफाया तय है और कोई छूट नहीं मिलेगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com