विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

BJP सांसद झारखंड लिंचिंग के 4 आरोपियों के समर्थन में आए, बोले- कानूनी केस लड़ने का खर्च उठाऊंगा

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे आरोपियों के साथ आ गए हैं. उन्होंने एलान किया है कि गिरफ़्तार आरोपियों को क़ानूनी केस लड़ने में जो भी ख़र्च होगा, उसका वहन वो करेंगे. सांसद ने कहा कि ये मेरा निजी फ़ैसला है.

BJP सांसद झारखंड लिंचिंग के 4 आरोपियों के समर्थन में आए, बोले- कानूनी केस लड़ने का खर्च उठाऊंगा
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
  • झारखंड में पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया
  • बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे आरोपियों के साथ आ गए हैं
  • सांसद ने कहा कि ये मेरा निजी फ़ैसला है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड के गोड्डा में मवेशी चोरी के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे आरोपियों के साथ आ गए हैं. उन्होंने एलान किया है कि गिरफ़्तार आरोपियों को क़ानूनी केस लड़ने में जो भी ख़र्च होगा, उसका वहन वो करेंगे. सांसद ने कहा कि ये मेरा निजी फ़ैसला है.

असम : पीट-पीटकर हत्या और सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने पर 62 गिरफ्तार

आपको बता दें कि यह घटना मंगलवार रात की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात देवडांड़ थाना क्षेत्र के ढुल्लू गांव में कुछ चोरों ने बैलों पर हाथ साफ करना चाहा. इस दौरान वह गांववालों की नजर में आ गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया. पिटाई के बाद उन्होंने कथित तौर पर अपना जुर्म भी कबूल कर लिया. गोड्डा के एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने दो चोरों की पीट पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बांकी चोरों को अपने कब्जे में लिया.

यह भी पढ़ें : प्रेमिका के घरवालों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला

एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया था कि अब तक मामले में चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने NDTV को बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें से एक आपराधिक पृष्ठभूमि का था और दूसरा उसका सहयोगी था. उन्होंने बताया कि  पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि जो लोग इस घटना के पीछे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

VIDEO : बच्चा चोरी के शक में दो लोगों की पीट पीटकर हत्या


गौरतलब है कि झारखंड के अगल-अलग जिलों से अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. पिछले साल मई महीने में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में बच्चा चोरी के आरोप में छह लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com