एसपीओ दीपक खजूरिया पर अपहरण और हत्या का आरोप है
श्रीनगर:
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पिछले महीने आठ साल की बच्ची की अगवा करके हत्या करने के मामले में संलिप्तता के आरोप में एक एसपीओ को गिरफ्तार किया गया है. प्रदेश की अपराध शाखा ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) दीपक खजुरिया को गिरफ्तार किया है. यह मामले में दूसरी गिरफ्तारी है. पुलिस ने आज बताया कि बच्ची का शव 17 जनवरी को रस्सना वन से मिला था. शव मिलने से एक हफ्ता पहले वह घोड़ों को चराने के दौरान लापता हो गई थी.
जम्मू कश्मीर : आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 1 जवान की मौत, हाई अलर्ट घोषित
यह मामला प्रदेश की विधानसभा में भी उठा था. विपक्षी पार्टियां दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं. महबूबा मुफ्ती सरकार ने 23 जनवरी को बच्ची को अगवा कर हत्या करने के मामले की जांच के आदेश दिए थे और मामले को राज्य पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया था. अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक पुरी ने कहा, ‘‘हमने एसपीओ दीपक खजुरिया को नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है.’’
वीडियो : हमला कर पाकिस्तानी कैदी को छुड़ा ले गए आतंकी
उन्होंने कहा, ‘‘ हम कथित बलात्कार की तफ्तीश करने के लिए फोरेंसिक साइंस विभाग की सेवाएं ले रहे हैं.’’ राज्य पुलिस ने विशेष दल गठित किया था. इसने 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया था. दल का दावा था कि बच्चे ने बलात्कार की कोशिश का विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. सरकार ने 20 जनवरी को एक एसएचओ को निलंबित करने का आदेश दिया था. सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kashmir Nomad Girl, Jammu Kashmir