विज्ञापन

J&K: सोपोर में छात्रा से उत्पीड़न के बाद भारी बवाल, घाटी में तनाव के बीच 25 गिरफ्तार, 28 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद

Jammu-Kashmir News: सोपोर में छात्रा के उत्पीड़न के आरोप के बाद भड़की हिंसा के बाद से घाटी में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में

J&K: सोपोर में छात्रा से उत्पीड़न के बाद भारी बवाल, घाटी में तनाव के बीच 25 गिरफ्तार, 28 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
Sopore News
IANS

Sopore Violence News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में  एक छात्रा के जरिए शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद घाटी में तनाव की स्थिति बनी हुई है. मंगलवार को विरोध प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने और  कानून व्य्वस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में 28 अप्रैल तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

 छात्रा ने अपने शिक्षक पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

मामला तब गरमाया जब एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए. घटना की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशक ने शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच करने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है,. उन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

25 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

सोपोर के SSP इफ्तिखार तालिब ने बताया कि सोपोर में यह मामला बेहद गंभीर बनता जा रहा है. छात्रा के आरोपों के बाद शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपों के बाद सोपोर शहर में छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इसके कारण 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की पहचान कर ली गई है. 

28 अप्रैल तक बंद स्कूल- कॉलेज

वही सोपोर के अतिरिक्त उपायुक्त एस.ए. रैना ने बताया कि सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, लड़कों के उच्च माध्यमिक विद्यालय और जिले के सरकारी डिग्री कॉलेज  सहित अन्य प्रमुख संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां 28 अप्रैल तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही युवती की गला काटकर हत्या, बाइक सवार ने किया हमला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu & Kashmir News, Jammu & Kashmir, Sopore News, Sopore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com