पुलवामा सर्च ऑपरेशन खत्म: सुरक्षाबलों को मिला तीसरे आतंकी का शव (फाइल फोटो)
- जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा है कि पुलवामा मुठभेड़ खत्म हो चुकी है.
- पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे
- जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ कैंप के शिविर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सीआरपीएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले के बाद से तीसरे आतंकी की तलाश में जारी सर्च ऑपरेशन सोमवार दोपहर करीब 12 बजे समाप्त हो गया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा है कि पुलवामा मुठभेड़ खत्म हो चुकी है. आपको बता दें कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे और सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है.
जैश के 16 साल के फिदायीन हमलावर ने पुलवामा में CRPF कैंप पर हमले से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो
रविवार को अंधेरा होने के बाद से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन को रोक दिया था जो सोमवार सुबह दोबारा शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल एक-एक इमारत की चेकिंग कर रहे थे. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरे आतंकी का शव मिला. रविवार को पाकिस्तान आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ कैंप के शिविर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.
इस आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी पुलिसकर्मी का 16 साल का बेटा भी था, जो कुछ महीने पहले ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था. कैंप पर हमले से पहले उसने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया. इस वीडियो में वह सीआरपीएफ के शिविर पर हमले की योजना बना रहा है. ये वीडियो कश्मीर घाटी में व्हाट्स एप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आठ मिनट के इस वीडियो में ये आतंकी युवाओं से अपील कर रहा है कि वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो. आतंकी कह रहा है कि अल्लाह ने चाहा, जब यह सन्देश आपके पास पहुंचेगा मैं पहले ही स्वर्ग में अपने प्रभु का अतिथि हो चुका होंगा.
पुलवामा आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने कहा, बेकार नहीं जाएगा जवानों का बलिदान
अधिकारी ने बताया कि ये पहली बार है कि जब किसी फिदायीन या आत्मघाती हमलावर ने हमले से पहले संदेश रिकॉर्ड किया है. सुरक्षाबल इस वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हां, यह गंभीर चिंता का कारण है. ऐसे समय में जब हम स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और कई लोग पहले ही आतंकवाद को छोड़ चुके हैं और अपने परिवारों के पास वापस लौट रहे हैं. ऐसे में यह निश्चित रूप से अच्छा संकेत नहीं है.
वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण काम किया है और हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है. उन्होंने कहा कि उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा और पूरा देश जवानों के परिवार के साथ है.
VIDEO: पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सीआरपीएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए और दो आतंकवादी मारे गए हैं. भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मध्य रात्रि के करीब दो घंटे बाद लाथपोरा इलाके के शिविर में प्रवेश किया और हथगोला फेंका और फिर अंधाधुंध गोलीबारी की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pulwama Attack, Operation Over, Third Terrorist, Jammu And Kashmir, Jammu And Kashmir DGP