विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

PDP में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बगावत के सुर, विधायक ने कहा- हमने आपको खुदा-हाफिज कर दिया है

इमरान ने कहा, ‘‘महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी को न केवल पार्टी के रूप में नाकाम किया बल्कि अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के उन सपनों को तोड़ दिया जो उन्होंने देखे थे.'

PDP में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बगावत के सुर, विधायक ने कहा- हमने आपको खुदा-हाफिज कर दिया है
पीडीपी में बगावत के सुर
  • इमरान के साथ दो और विधायक
  • महबूबा पर लगाया भाई-भतीजावाद का आरोप
  • PDP में दरार?
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार में बीजेपी के हाथ खींच लेने से महबूबा सरकार गिर गई थी और अब  महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी  में बग़ावत के सुर उठने लगे हैं जिससे ये सवाल उठ रहा है कि क्या पीडीपी, दरार की कगार पर है?  पीडीपी के प्रभावशाली विधायक और पूर्व मंत्री इमरान अंसारी ने कहा है कि पीडीपी को एक परिवार चला रहा है, कुछ लोगों ने पार्टी को हाइजैक कर लिया है. इमरान अंसारी को उनके चाचा आबिद अंसारी का भी समर्थन मिल रहा है जो खुद पीडीपी के विधायक हैं इसके अलावा एक और विधायक मोहम्मद अब्बास वानी भी इमरान अंसारी का समर्थन कर रहे हैं. ऐसे में अटकले हैं कि सज्जाद लोन और अंसारी, सरकार बनाने के लिए ज़रूरी विधायकों को जुटाने की कोशिश में हैं और उन्हें बीजेपी का समर्थन हासिल है. 

जम्मू कश्मीर में होगा पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन? यह बोलीं महबूबा मुफ्ती
इमरान ने कहा, ‘‘महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी को न केवल पार्टी के रूप में नाकाम किया बल्कि अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के उन सपनों को तोड़ दिया जो उन्होंने देखे थे.' उन्होंने महबूबा पर पार्टी और पूर्व पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में भाई - भतीजावाद का आरोप लगाया. उन्होंने राजनीति में नये उतरे तस्दुक मुफ्ती को इस साल कैबिनेट मंत्री बनाने तथा महबूबा के रिश्तेदार सरताज मदनी को पार्टी में महत्वपूर्ण पद देने के परोक्ष संदर्भ में कहा, ‘‘यह एक परिवार का शो बन गया था जिसे भाइयों, चाचाओं और अन्य रिश्तेदारों द्वारा चलाया जा रहा था. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ‘फैमिली डेमोक्रेटिक पार्टी’ बन गई है.’’    
 

जम्मू-कश्मीर : महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी में बग़ावत के सुर​



पीडीपी अध्यक्ष के एक अन्य रिश्तेदार फारूक अंद्राबी को भी कुछ समय के लिये मंत्री बनाया गया था. इमरान ने दावा किया कि उन्होंने महबूबा से कई बार कहा था कि ये रिश्तेदार ‘‘ आपको अक्षम बनाएंगे ’’ लेकिन उन्होंने सरकार गिरने तक इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया. इमरान अंसारी पट्टन सीट से पीडीपी विधायक हैं जबकि उनके रिश्तेदार जादीबल क्षेत्र से पार्टी विधायक हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PDP MLA Revolts Against Mehbooba Mufti 2 Others Also Supports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com