प्रतीकात्मक फोटो
- जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा जिले की घटना
- वायरल वीडियो से इस बारे में पता चला
- पुलिस कर रही मैच की आयोजकों की तलाश
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर में चार क्रिकेट खिलाड़ियों को बंदीपोरा जिले में एक क्रिकेट मैच की शुरुआत से पहले बजे पाकिस्तान के राष्ट्रगान का सम्मान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. एक वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एरिन गांव में आयोजित मैच में चार खिलाड़ी पाकिस्तान के राष्ट्रगान पर खड़े हैं. इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने कश्मीर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि वे मैच के आयोजकों को ढूंढ रहे हैं, जिन्होंने इस मैच के वीडियो का इंतजाम किया. गौरतलब है कि इससे पहले, वर्ष 2016 में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को गांदेरबल जिले में आयोजित एक मैच की शुरुआत से पहले बजे पाकिस्तान राष्ट्रगान पर सलामी देते हुए देखा जा रहा था.
वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
पुलिस ने कुछ खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अभिभावकों द्वारा ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bandipora District, Pakistan Anthem, Four Cricketers