विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

जम्मू: LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान घायल

नियंत्रण रेखा के निकट एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से सेना का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

जम्मू: LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान घायल
प्रतीकात्मक इमेज
  • LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट
  • सेना का जवान घायल
  • जवान गश्ती दल का हिस्सा था
जम्मू: नियंत्रण रेखा के निकट एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से सेना का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जवान गश्ती दल का हिस्सा था और उसने खारी करमारा सेक्टर में एक बारूदी सुरंग पर गलती से पैर रखा दिया. जवान ने अपना दाहिना पैर इस दुर्घटना में खो दिया. अधिकारियों ने बताया कि जवान को तत्काल वहां से निकालकर निकटवर्ती सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ से बौखलाए नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात, 3 वाहन फूंके, विस्फोट में जवान घायल

उन्होंने बताया कि बाद में जवान को उधमपुर सेना अस्पताल भेज दिया गया. सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के निकट बारूदी सुरंग लगाई जाती हैं.

VIDEO: सीमा पर तनाव, पाक में चुनाव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan Injured, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com