विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

जम्मू : बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले राजमार्ग पर सुबह साढे दस बजे मरूग इलाके में भूस्खलन हुआ जिसके कारण यातायात को रोकना पड़ा.

जम्मू : बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है..
जम्मू: रामबन के निकट शनिवार भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया. करीब 300 किलोमीटर लंबी सड़क को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं. यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले राजमार्ग पर सुबह साढे दस बजे मरूग इलाके में भूस्खलन हुआ जिसके कारण यातायात को रोकना पड़ा. पिछले दिनों राजमार्ग पर यातायात एक तरफ से बाधित हुआ था और शनिवार सुबह श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही गाड़ियों को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी.

यह भी पढ़ें : भूस्खलन के बाद 13 घंटे से मिट्टी के नीचे दबी महिला को निकाला गया

अधिकारियों ने बताया कि बूंदाबंदी के बावजूद सड़क को साफ करने का अभियान जारी है और जल्द से जल्द राजमार्ग से अवरोध हटाने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले दो दिनों से राजमार्ग सहित जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्से में बारिश हुई है जिससे रामबन-बनिहाल क्षेत्र में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ. 

VIDEO : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com